—Advertisement—

FIFA World Cup 2026: नीदरलैंड्स ने ट्यूनीशिया को हरा ग्रुप F में टॉप पर, जापान और स्वीडन नॉकआउट में पहुंचे

Author Picture
Published On: June 26, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स ने जीत का सफर जारी रखते हुए ट्यूनीशिया को हरा ग्रुप एफ में टॉप पर रहते हुए नॉक आउट में जगह बनाई. जापान और स्वीडन के बीच खेला गया मैच बिना किसी नतीजे के 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ. दोनों ही टीम अगले दौर में पहुंचने में कामयाब हुई.

Zoom

नीदरलैंड्स ने ट्यूनीशिया को हरा ग्रुप F में टॉप पर, जापान और स्वीडन नॉकआउट में पहुंचे

नई दिल्ली. फीफा वर्ल्ड कप का रोमांच अब धीरे धीरे चरम पर पहुंच रहा है. नॉक आउट में पहुंचने वाली टीमों की तस्वीर साफ होती जा रही है. नीदरलैंड्स ने ग्रुप F में टॉप पर रहते हुए ट्यूनीशिया को 3-1 से हराकर आसानी से फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 32 में जगह बना ली. वहीं जापान और स्वीडन के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा. इस नतीजे के बाद दोनों टीमों ने भी नॉकआउट में जगह पक्की कर ली.

नीदरलैंड्स ने ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं हारा और 7 अंक के साथ पहले स्थान पर रहा. अब वह सोमवार को मॉन्टेरी में राउंड ऑफ 32 में मोरक्को से भिड़ेगा. जापान 5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा और अब उसका मुकाबला 5 बार की चैंपियन ब्राज़ील से होगा. स्वीडन 4 अंक लेकर टूर्नामेंट की 8 सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान वाली टीमों में शामिल होकर नॉकआउट में पहुंचा.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X