—Advertisement—

FIFA वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन वायरल! साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी की वजह से हुए ट्रेंड

Author Picture
Published On: June 25, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

FIFA World cup Vaibhav Sooryavanshi: भारत के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट के मैदान पर अपनी तूफानी बैटिंग से तो सुर्खियों में रहते ही हैं, लेकिन इस बार उनकी चर्चा फीफा विश्व कप में भी हो रही है. दरअसल मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए मैच में एक खिलाड़ी का ऐसा रिएक्शन देखने को मिला जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी से जोड़कर मीम्स की बाढ़ आ गई.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन वायरल

नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया. इस मैच में मेक्सिको ने साउथ अफ्रीका को 2-0 से हराया. फीफा विश्व कप के इस ओपनिंग मैच में भारी बवाल भी देखने को मिला, जिसके कारण तीन खिलाड़ियों को रेड कार्ड मिला. इन सबके बीच मुकाबले में एक ऐसी चीज हुई, जिसकी वजह से वैभव सूर्यवंशी ट्रेंड करने लगे.

वैभव सूर्यवंशी के सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने के पीछे एक साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी रहे. मैच के 84वें मिनट में जब रेफरी विल्टन सम्पायो वीडियो असिस्टेंट रेफरी से बात कर रहे थे, तो साउथ अफ्रीका के डिफेंडर खुलिसो मुदाऊ वहां खड़े उन्हें सुन रहे थे. इसी दौरान कैमरे ने उन पर फोकस किया. खुलिसो मुदाऊ का चेहरा बिल्कुल ही हैरान-परेशान करने वाला था. स्क्रीन पर जैसे ही फैंस ने मुदाऊ के इस रिएक्शन को देखा, भारतीय फैंस को वैभव सूर्यवंशी का इमर्जिंग एशिया कप वाला हाव-भाव याद आ गया.

इमर्जिंग एशिया कप में क्या हुआ था?

बता दें कि खुलिसो मुदाऊ जैसा ही रिएक्शन वैभव सूर्यवंशी ने इमर्जिंग एशिया कप में दिया था. घटना पाकिस्तान ए के खिलाफ मुकाबले की है, जब अंपायर के एक विवादास्पद फैसले के कारण भारतीय खिलाड़ियों और अधिकारियों के बीच तीखी बहस हो गई थी. पाकिस्तान ए की पारी का 10वां ओवर चल रहा था और सुयश शर्मा गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की पहली गेंद पर माज सदाकत ने एक बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की और नमन धीर ने कैच लपक लिया. यह मानकर कि बल्लेबाज आउट हो चुका है, भारतीय खिलाड़ी जश्न मनाने लगे, लेकिन तभी इस फैसले ने उलझन पैदा कर दी.

कप्तान जितेश शर्मा अंपायर के साथ चर्चा कर रहे थे, तभी कैमरों ने पास में ही खड़े 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर जूम इन किया. इस युवा खिलाड़ी का मासूम और पूरी तरह से उलझन भरा चेहरा तुरंत उस मैच की सबसे ज्यादा शेयर की जाने वाली तस्वीरों में से एक बन गया. फैंस ने इस रिएक्शन को मीम्स में बदल दिया. मेक्सिको में मुदाऊ के हैरान चेहरे की तरह ही वैभव के हाव-भाव ने भी घर बैठे मैच देख रहे फैंस को मीम्स के लिए कंटेंट दे दिया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X