Last Updated:
100 करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ और मुंबई में समंदर के सामने आलीशान घर… फिर भी पैसे के पीछे नहीं भागतीं तमन्ना भाटिया. नए बिजनेस की शुरुआत पर एक्ट्रेस ने शेयर किया जिंदगी का सबसे बड़ा सबक. बोलीं एक टाइम के बाद इतने पैसे का….नीचे पढ़ें पूरी खबर-
एक्टिंग के बाद बिजनेस में उतरीं तमन्ना भाटिया(फोटो साभार-instagram@tamannaahspeaks)
नई दिल्ली: बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन तमन्ना भाटिया इन दिनों फिल्मों के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया में भी जमकर गदर मचा रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपना खुद का एक नया लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड लॉन्च किया है, जिसके बाद से वे लगातार सुर्खियों में हैं. इसी बीच एक हालिया इंटरव्यू में तमन्ना ने पैसे और प्रॉपर्टी को लेकर एक ऐसी बात कह दी है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है.
100 करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ और मुंबई में समंदर के सामने आलीशान घर होने के बावजूद तमन्ना की इस सोच ने फैंस का दिल जीत लिया है. आइए जानते हैं कि आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा क्या कह दिया.
पैसे से ज्यादा जरूरी है काम का सफर
दरअलल हाल ही में तमन्ना ने फोर्ब्स को इंटरव्यू दिया था, जिसकी काफी चर्चा हो रही है. इस इंटरव्यू में तमन्ना ने बड़े ही सादे शब्दों में समझाया कि उनके लिए पैसा कमाने का असली मतलब क्या है. उन्होंने कहा कि समय के साथ उन्हें यह बात अच्छी तरह समझ आ गई है कि दुनिया से जाते वक्त कोई भी अपनी धन-दौलत साथ लेकर नहीं जाता. इसलिए उनके लिए सिर्फ बैंक बैलेंस बढ़ाने से ज्यादा जरूरी वो सफर है, जिससे आप अपनी पहचान बनाते हैं और कुछ नया खड़ा करते हैं. तमन्ना का कहना है कि वो नया बिजनेस सिर्फ इसलिए कर रही हैं क्योंकि उन्हें नई चीजें सीखने और कुछ नया बनाने में सचमुच बहुत मजा आता है.
पैसे का क्या काम?
तमन्ना का मानना है कि पैसे की अपनी एक लिमिट होती है, जिसके बाद उसकी कोई खास वैल्यू नहीं रह जाती. उन्होंने बहुत ही सीधा सवाल उठाया कि एक लेवल के बाद कोई भी इंसान अकेले इतने पैसे का भला क्या ही करेगा? इसलिए उनका मकसद सिर्फ पैसा इकट्ठा करना नहीं है, बल्कि अपने काम को उस लेवल पर ले जाना है जहां से वो ज्यादा से ज्यादा लोगों की जिंदगी में बदलाव ला सकें. वो कहती हैं कि जब आप किसी बड़े मकसद के साथ काम करते हैं, तो पैसा और कामयाबी अपने आप आपके पीछे आ जाती है. इंटरव्यू के दौरान जब बात समाज की मदद करने की आई, तो तमन्ना ने बहुत प्यारी बात कही. उनका मानना है कि दूसरों की मदद करने या समाज के लिए कुछ अच्छा करने के लिए किसी खास दिन या भविष्य का इंतजार नहीं करना चाहिए. यह कोई ऐसी चीज नहीं है जिसे आप कामयाब होने के बाद करेंगे, बल्कि यह एक ऐसी आदत है जो आपके काम और कामयाबी के साथ-साथ लगातार चलती रहनी चाहिए.
View this post on Instagram













