—Advertisement—

England vs Ghana, FIFA World Cup Match Result: घाना ने छुड़ाया इंग्लैंड का पसीना, बिना गोल के खत्म हुआ मैच

Author Picture
Published On: June 24, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

England vs Ghana FIFA World Cup Match Highlights: फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड की टीम 23 ड्रॉ खेलने वाली टीम बनी और घाना के खिलाफ उससे निराशाजनक अंत से संतोष करना पड़ा. फुल टाइम तक दोनों ही टीम कोई गोल नहीं कर पाई. लगातरा बॉल को अपने पास रखने के बाद भी इंग्लिश टीम घाना को खिलाफ स्कोर नहीं कर पाई.

Zoom

फीफा वर्ल्ड कप में धाना ने इंग्लैंड को बराबरी पर रोका

नई दिल्ली. इंग्लैंड और घाना के बीच बीती रात बॉस्टन स्टेडियम में खेला गया मुकाबला बिना गोल के खत्म हुआ. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन कोई भी गोल नहीं कर पाई. मैच 0-0 के स्कोर पर खत्म हुआ. इस नतीजे के बाद ग्रुप L में स्थिति और रोमांचक हो गई है. अब अंतिम राउंड के मैचों से ही तय होगा कि कौन टीमें आगे जाएंगी.

इंग्लैंड और घाना इस मैच में 3-3 अंक के साथ उतरी थीं. इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में क्रोएशिया को 4-2 से हराया था, जबकि घाना ने केलब यिरेनकी के इंजरी टाइम गोल की बदौलत पनामा को 1-0 से मात दी थी. दोनों ही टीमों को पता था कि एक और जीत उन्हें समय से पहले ही राउंड ऑफ 32 में जगह दिला सकती है. इंग्लैंड की स्टार अटैक फेल थॉमस ट्यूशेल की इंग्लैंड टीम ने शुरुआत से ही गेंद पर कब्जा बनाए रखा. घाना के कोच कार्लोस क्येरोज ने ऐसी डिफेंसिव रणनीति अपनाई. घाना ने कॉम्पैक्ट 5-4-1 फॉर्मेशन में खेलते हुए इंग्लैंड को बार-बार पीछे और साइड में पास करने पर मजबूर किया.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X