Last Updated:
केप वर्डे के 40 साल के गोलकीपर इस विश्व कप में स्टार बन गए हैं, वहीं सेनेगल के एक किशोर ने टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में गोल कर दिया. इस टूर्नामेंट में 48 टीमों में कुछ उम्रदराज और कुछ युवा खिलाड़ी खेल रहे हैं, जिनका प्रदर्शन मिला-जुला रहा है.
FIFA वर्ल्ड कप 2026 में चैंपियंस को चुनौती देते युवा फुटबॉलर
नई दिल्ली. इस बार के फीफा वर्ल्ड कप में बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां भी सुभान-अल्लाह वाली कहावत एकदम सही साबित हो रही है. केप वर्डे के 40 साल के गोलकीपर इस विश्व कप में स्टार बन गए हैं, वहीं सेनेगल के एक किशोर ने टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में गोल कर दिया. इस टूर्नामेंट में 48 टीमों में कुछ उम्रदराज और कुछ युवा खिलाड़ी खेल रहे हैं, जिनका प्रदर्शन मिला-जुला रहा है.
युवा प्रतिभाओं में सबसे होनहार खिलाड़ी स्पेन के लामिन यामल हैं, जो अगले महीने 19 साल के हो जाएंगे. वह मांसपेशियों में खिंचाव के बाद वापसी कर रहे हैं. उन्हें केप वर्डे के साथ ड्रॉ मैच में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतारा गया था.
छोटे उस्तादों का जलवा
सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों की बात करें तो मैक्सिको की दक्षिण अफ्रीका पर 2-0 से जीत के दूसरे हाफ में मैदान पर उतरे मैक्सिको के 17 साल के मिडफील्डर गिलबर्टो मोरा का घरेलू दर्शकों ने जोरदार स्वागत किया. वह इस विश्व कप में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं. सेनेगल के फॉरवर्ड इब्राहिम एमबाए ने पहली बार विश्व कप में खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया. फ्रांस में जन्मे 18 साल के इस खिलाड़ी ने फ्रांस के खिलाफ 75वें मिनट में मैदान पर आकर गोल किया. मोरक्को के 18 साल के अय्यूब बौआदी ने ब्राजील के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ रहे मैच में अच्छा खेल दिखाया. मिस्र के 18 साल के फॉरवर्ड हमजा अब्देलकरीम बेल्जियम के साथ 1-1 से ड्रॉ रहे मैच में 76वें मिनट में स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सलाह की जगह मैदान पर उतरे.
उम्र-नाम दोनों बड़े पर दर्शन छोटे
उम्रदराज खिलाड़ियों की बात करें तो सबसे पहले 41 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम आता है. वह पहले मैच में गोल नहीं कर पाए, जिससे उनकी टीम पुर्तगाल को कांगो के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा. 40 साल के लुका मोड्रिक ने क्रोएशिया को 2018 विश्व कप के फाइनल तक पहुंचाया था, लेकिन बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. उनके फाउल की वजह से इंग्लैंड को पेनल्टी मिली, जिसे हैरी केन ने गोल में बदल दिया.
40 के चैंपियन
विश्व कप टीमों में कई गोलकीपर ऐसे हैं जिनकी उम्र 40 साल है. इनमें जर्मनी के मैनुअल नेउर सबसे मशहूर हैं, लेकिन अब केप वर्डे के वोज़िन्हा भी इस लिस्ट में आ गए हैं. इस गुमनाम गोलकीपर ने स्पेन को गोलरहित ड्रॉ पर रोकने में अहम भूमिका निभाई. लियोनेल मेस्सी 38 साल के हैं और काफी फिट हैं. वह अगले हफ्ते 39 साल के हो जाएंगे. उन्होंने अल्जीरिया के खिलाफ हैट्रिक लगाकर अर्जेंटीना को पहले मैच में जीत दिलाई.
About the Author

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें













