—Advertisement—

हॉलीवुड एक्ट्रेस जैसी दिखती हैं फ्लोरेंसिया पेना, लियोनल मेसी के पिता की मौत की झूठी खबर फैलाकर मचाया बवाल

Author Picture
Published On: June 23, 2026

—Advertisement—

होमफोटोखेलफुटबॉल

कौन हैं फ्लोरेंसिया पेना, मेसी के पिता की मौत की झूठी खबर फैलाकर मचाया बवाल

Last Updated:

फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी ने धमाकेदार शुरुआत की है, लेकिन टूर्नामेंट के बीच में ही मेसी के पिता को लेकर एक झूठी खबर फैल गई कि उनकी मौत हो गई है. इस खबर बताने वाली प्रजेंटर का नाम फ्लोरेंसिया पेना है. फ्लोरेंसिया पेना ने लाइव टीवी पर मेसी के पिता की मौत के बारे में बताया. खबर गलत होने के बाद फ्लोरेंसिया पेना ने माफी मांगी.

फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनेल मेसी ने अल्जीरिया के खिलाफ शानदार हैट्रिक के साथ अपने अभियान की शुरुआत की. इस मैच के दौरान ही लियोनेल मेसी को लेकर ऐसी खबर आई थी जिससे फुटबॉल प्रशंसक सदमे में चले गए थे, लेकिन बाद में पता चला कि वह खबर झूठी थी.

Florencia Pena

दरअसल यह खबर थी लियोनेल मेसी के पिता की मौत की. मेसी के पिता जॉर्ज बीमार चल रहे हैं. अल्जीरिया के खिलाफ मैच में जब मेसी खेल रहे थे, उसी दौरान अर्जेंटीना में लुजू टीवी की प्रजेंटर फ्लोरेंसिया पेना ने लाइव फीड के दौरान दर्शकों को बताया कि मेसी के पिता का निधन हो गया है.

Florencia Pena

फ्लोरेंसिया पेना ने लाइव शो के दौरान कहा था कि मैं कोई बुरी खबर नहीं देना चाहती, लेकिन मेस्सी के पिता का अभी-अभी निधन हो गया है. अर्जेंटीना के लिए पहले मैच में एक गोल के बाद मेसी को रोते हुए देखा गया था, इसी घटना के बाद पेना ने यह गलत दावा कर दिया कि उनके पिता का निधन हो गया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Lionel Messi

बाद में मेसी की फैमिली की तरफ से एक बयान जारी कर कहा गया कि जॉर्ज का निधन नहीं हुआ है और वह सिर्फ बीमार हैं. उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है. इसके बाद पेना ने अपने एक बयान में माफी मांगी और साथ ही यह भी पुष्टि की कि वह लुजू टीवी से अलग हो गई हैं.

Florencia Pena

बता दें कि फ्लोरेंसिया पेना प्रजेंटर के साथ एक्टिंग और मॉडलिंग भी करती हैं. सोशल मीडिया पर भी फ्लोरेंसिया पेना की तगड़ी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उनके 6.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, लेकिन मेसी के पिता को लेकर दी गई झूठी खबर के कारण अब उनकी खूब आलोचना हो रही है.

Florencia Pena

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं के बीच फ्लोरेंसिया पेना ने मेसी और उनके परिवार से माफी मांगते हुए कहा कि मैं उस भयानक समय के लिए माफी मांगती हूं जिससे वे गुजर रहे होंगे. मुझे इस बात पर गहरा पछतावा और शर्मिंदगी है कि मैं इस दर्द का जरिया बनी.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X