—Advertisement—

,

विंढमगंज में 11 हजार वोल्ट लाइन पर बांस गिरने से बिजली आपूर्ति ठप

Author Picture
By Prem ChandWriter
Published On: May 19, 2026

—Advertisement—

विंढमगंज में 11 हजार वोल्ट लाइन पर बांस गिरने से बिजली आपूर्ति ठप

विंढमगंज सोनभद्र में सोमवार देर रात लगभग 12 बजे माँ काली मंदिर परिसर के सामने से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज विद्युत लाइन पर अचानक बांस गिर जाने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के बाद विंढमगंज सहित आसपास के कई गांव अंधेरे में डूब गए, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिजली लाइन पर बांस गिरने से तार क्षतिग्रस्त हो गया और सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल सप्लाई बंद करनी पड़ी। लाइनमैन संजय गुप्ता ने घटना की जानकारी क्षेत्रवासियों के बीच साझा करते हुए बताया कि विद्युत विभाग की टीम लगातार लाइन को दुरुस्त करने में जुटी हुई है।

इसी दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बुतबेढ़वा श्री संजय गुप्ता ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए निजी लेबर बुलाकर बांस हटवाने का कार्य शुरू कराया। बताया जा रहा है कि उन्होंने लेबर का खर्च स्वयं वहन करते हुए बिजली बहाली के कार्य में सहयोग किया, ताकि क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था जल्द से जल्द सामान्य हो सके।

स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग एवं सहयोग करने वाले लोगों के प्रयास की सराहना करते हुए जल्द सप्लाई बहाल होने की उम्मीद जताई है। विभाग द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मरम्मत कार्य तेजी से कराया जा रहा है।

श्री संजय गुप्ता

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X