विंढमगंज सोनभद्र स्थानीय बाजार स्थित मां काली शक्तिपीठ मंदिर के सामने सोमवार रात्रि लगभग बारह बजे के आस पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तेज हवा और तूफान के वजह से बास के पेड़ हाई वोल्टेज विद्युत तार के संपर्क में आने से शॉर्ट सर्किट की वजह से एक विशाल बांस के पेड़ में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल विद्युत विभाग के कर्मचारियों को सूचना दिया विद्युत विभाग के लाइनमैन मौके पर पहुंचे आनंन फानन में विद्युत सप्लाई को बंद कराया गया इसके बाद आग पर काबू करने का प्रयास किया गया रात के अंधेरे में दूर से देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो आतिशबाजी हो रही हो या किसी भवन पर विशेष रोशनी की सजावट की गई हो, लेकिन हकीकत में यह एक बड़ा खतरा था जिसने पूरे बाजार क्षेत्र को दहला दिया प्रत्यक्षदर्शियों सुनील कुमार, संजय कुमार,उपेंद्र, जितेंद्र,लक्ष्मण कुमार, राकेश कुमार बबलू वीरेंद्र बिट्टू के अनुसार बिजली के तार बांस के पेड़ के संपर्क में आने से चिंगारी निकली, जिसके बाद पेड़ में आग लग गई। घटना स्थल काली शक्ति पीठ मंदिर बाजार में होने के कारण आसपास के दुकानदारों और रहवासी ग्रामीणों में दहशत फैल गई। हालांकि स्थानीय काली मंदिर के पुजारी एवं लाइनमैन की सूझबूझ और तत्परता से प्रेशर पाइप के माध्यम से पानी की छिड़काव कर आंग पर काबू पाया गया समय रहते स्थिति को संभाल लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।स्थानीय लोगों ने बताया कि हल्की हवा या तूफान आते ही इस स्थान पर अक्सर शॉर्ट सर्किट की समस्या होती रहती थी। इस संबंध में लाइनमैन द्वारा कई बार स्थानीय ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं जिम्मेदार लोगों को सूचना देकर बांस के विशाल पेड़ को हटाने की मांग की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बाजार क्षेत्र में बड़ी आगजनी की घटना हो सकती थी।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली तारों के आसपास खतरनाक पेड़ों को तत्काल हटाया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं।










