—Advertisement—

कर्बला के पास तेज रफ्तार बनी आफत: स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिरकर हुआ बेहोश, एंबुलेंस की देरी से बढ़ी चिंता

Author Picture
By Prem ChandWriter
Published On: April 27, 2026

—Advertisement—

कर्बला के पास तेज रफ्तार बनी आफत: स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिरकर हुआ बेहोश, एंबुलेंस की देरी से बढ़ी चिंता

प्रेमचंद की रिपोर्ट

विंढमगंज क्षेत्र के कर्बला के समीप सोमवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया। जानकारी के अनुसार, एक युवक अपनी स्कूटी से अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और उसकी पहचान करने का प्रयास शुरू किया। युवक के जेब में मिले मोबाइल फोन से संपर्क करने पर उसके चाचा जालिम सिंह से बात हुई। उन्होंने बताया कि घायल युवक का नाम जिलाजीत सिंह पुत्र विजय सिंह, निवासी मिर्जापुर है। वह इन दिनों अपने ननिहाल दूधी धनोरा में रह रहा था और किसी आवश्यक कार्य से दूधी से विंढमगंज की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

घटना के तुरंत बाद 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया गया, लेकिन समय पर एंबुलेंस के न पहुंचने से लोगों में नाराजगी देखी गई। अंततः स्थानीय लोगों ने विंढमगंज थाना को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे दीवान अरविंद कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विंढमगंज पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

इस घटना ने एक बार फिर आपातकालीन सेवाओं की धीमी कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से त्वरित और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं में समय रहते मदद मिल सके।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X