—Advertisement—

,

विंढमगंज–पटेल नगर मार्ग पर खतरनाक लापरवाही: पटरी के अभाव में हादसे, घंटों जाम से थमा जनजीवन

Author Picture
By Prem ChandWriter
Published On: April 23, 2026

—Advertisement—

विंढमगंज से पटेल नगर को जाने वाली सीसी रोड, जिसे हाल ही में तैयार किया गया है, अब आम जनता के लिए राहत नहीं बल्कि मुसीबत बनती जा रही है। सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही सामने आई है, क्योंकि पूरी सड़क पर कहीं भी मजबूत पटरी का निर्माण नहीं किया गया। इसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई बार घंटे-घंटे तक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम जन का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के दोनों किनारों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। जब भी दो वाहन आमने-सामने आते हैं और साइड देने की कोशिश करते हैं, तो वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में उतर जाते हैं। इस वजह से बाइक सवार, साइकिल चालक और पैदल यात्री गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कई मामलों में लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है और यहां से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, जिनमें सरकारी बसें भी शामिल हैं। जाम लगने की स्थिति में बसों और अन्य वाहनों में बैठे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे उन्हें समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी होती है।ग्रामीणों और राहगीरों में इस स्थिति को लेकर भारी नाराजगी है। उन्होंने संबंधित विभाग और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सड़क के दोनों ओर मजबूत पटरी निर्माण, गड्ढों की भराई और यातायात व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि लगातार हो रहे हादसों और जाम की समस्या से राहत मिल सके।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X