Last Updated:
Club World Cup Football 2025: एंड्रियास श्जेल्डरुप के गोल से बेनफिका ने बायर्न म्यूनिख को 1-0 से हराया और ग्रुप सी में शीर्ष पर पहुंच गया. मैच 36 डिग्री सेल्सियस तापमान में खेला गया.
क्लब फुटबॉल 2025
चार्लोट (अमेरिका): एंड्रियास श्जेल्डरुप के 13वें मिनट में किए गए गोल की मदद से बेनफिका ने क्लब विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के मंगलवार को यहां भीषण गर्मी में खेले गए मैच में बायर्न म्यूनिख पर 1-0 से जीत हासिल की, जिससे पुर्तगाल का यह क्लब ग्रुप सी में शीर्ष पर पहुंच गया.
इस हार के कारण बायर्न म्यूनिख दूसरे स्थान पर खिसक गया जबकि बोका जूनियर्स को बाहर का रास्ता देखना पड़ा.
यह मैच 36 डिग्री सेल्सियस के तापमान में खेला गया. बेनफिका के विंगर जियानलुका प्रेस्टियानी को गर्मी से संबंधित समस्याओं के कारण 25वें मिनट में उपचार लेना पड़ा और आखिर में वह 55वें मिनट में मैदान छोड़कर बाहर चले गए.
इससे पहले श्जेल्डरुप ने फ्रेडरिक ऑर्न्स के क्रॉस पर पेनल्टी स्पॉट के पास से दाहिने पैर से शॉट लगाकर गोल किया जो आखिर में निर्णायक साबित हुआ.
About the Author
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें


