—Advertisement—

व्हाइट लहंगे में आमिर खान की दुल्हन बनीं गौरी स्प्रैट, चेहरे पर दिखा ब्राइडल ग्लो, एली ने शेयर की इनसाइड फोटोज

Author Picture
Published On: July 6, 2026

—Advertisement—

Last Updated:


5 जुलाई को आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधे. सुपरस्टार ने बेहद सादगी से साथ अपने घर पर तीसरी शादी की. गौरी की क्लोज फ्रेंड एली अवराम ने फंक्शन से अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें आमिर की पत्नी के चेहरे पर ब्राइडल ग्लो साफ दिख रहा है.

Zoom

आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी के बंधन में बंध चुके हैं.

नई दिल्ली.  गौरी स्प्रैट और आमिर खान 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे. बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने बीते रविवार को अपनी जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत की. उन्होंने 60 साल की उम्र में गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की. ये एक्टर की तीसरी शादी है और उन्होंने बेहद सादगी से अपने परिवार और बच्चों की मौजूदगी में तीसरे बार प्यार को एक नया मौका दिया. आमिर खान की शादी में बेटी आयरा, दामाद नूपुर शिखरे, बेटे- जुनैद और आजाद मौजूद थे. वहीं गौरी स्प्रैट का बेटा भी इस खास पल का गवाह बना.

कपल की शादी में मौजूद उनके खास दोस्तों ने इस शादी की इनसाइड फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया. एक्ट्रेस एली अवराम ने गौरी स्प्रैट की शादी अटेंड की और उनके साथ खास तस्वीरें शेयर कीं. इन फोटोज में गौरी स्प्रैट बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना था. गौरी ने अपने लुक को बेहद सिंपल और एलिगेंट रखा था.

एली ने शेयर की फोटो

एली ने शेयर की फोटो.

गौरी का दिखा खूबसूरत लुक

गौरी स्प्रैट ने अपने व्हाइट लहंगे को कई लेयर नेकपीस के साथ पूरा किया था. उन्होंने अपनो बालों को साइड पोनी में बांध रखा था. उनकी फ्रेंड एली अवराम ने शादी की झलक शेयर की. इन फोटोज में एली भी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने व्हाइट ब्लाउस के साथ लाइट पिंक साड़ी पहनी थी. एक्ट्रेस ने अपने बालों का जुड़ा बनाया था.

बता दें, आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी स्प्रैट को दुनिया के सामने अपनी गर्लफ्रेंड के तौर पर इंट्रोड्यूस किया था. उन्होंने बताया था कि वो दोनों पिछले 25 साल से एक-दूसरे को जानते हैं और अब उनका रिश्ता जान-पहचान और दोस्ती से आगे बढ़ चुका है.

आमिर ने साल 2002 में पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक लिया था. इसके बाद वो फिल्ममेकर किरण राव के साथ दूसरी बार परिणय सूत्र में बंधे. साल 2021 में कपल अलग हो गया. अब एक्टर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं.

About the Author

authorimg

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X