Last Updated:
अर्जुन कपूर की बहन और बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर की आज शादी है. वह लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर से शादी करने जा रही हैं. 21 जून से दोनों के शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं. यह रस्में माता की चौकी के साथ शुरू हुई. एक दिन पहले ही अंशुला की मेहंदी सेरेमनी थी, जिसमें जाह्नवी कपूर, शनाया कपूर, अनिल कपूर समेत पूरी कपूर फैमिली और अंशुला के करीबी दोस्त शामिल हुए.
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर ने पिछले साल जुलाई में सगाई की थी. सगाई के एक साल बाद अंशुला और रोहन शादी कर रहे हैं. शादी के रीति-रिवाज पिछले कई दिनों से चल रही है. मुंबई में भारी बारिश के बीच अंशुल और रोहन शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी में परिवार के अलावा करीबी दोस्त और इंडस्ट्री के खास लोग शामिल होंगे. इस बार में अंशुला के पिता बोनी कपूर ने भी अपडेट दिया है. यहां हम आपको अंशुला-रोहन की शादी का यहां हम आपको गेस्ट, टाइम और वेन्यू से लेकर शादी से जुड़ी हर बड़ी बात बताने जा रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Anshulakapoor)

अर्जुन समेत पूरी कपूर फैमिली अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी की तैयारियों में लगा हुआ है. हालांकि, फैमिली शादी को काफी इंटिमेट और सीक्रेट रखा है. लेकिन अंशुला खुद रस्मों से जुड़ीं तस्वीरें और वीडियोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रही हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Anshulakapoor)

IWMBuzz के मुताबिक, बोनी कपूर ने कन्फर्म किया कि शादी एक दिन का फंक्शन होगा, जिसमें दो अलग-अलग कम्युनिटीज़ के लोग जश्न मनाने के लिए एक साथ आएंगे. उन्होंने यह भी बताया कि सेरेमनी के बाद एक कॉकटेल पार्टी होगी. उन्होंने शादी के सही मुहूर्त या सेरेमनी के समय के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Anshulakapoor)
Add News18 as
Preferred Source on Google

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी ताज लैंड्स एंड में होगी. इस फंक्शन में परिवार, करीबी दोस्त और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हो सकते हैं. खबरों के मुताबिक, मेहमानों से मॉडर्न इंडियन ड्रेस कोड फॉलो करने के लिए कहा गया है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Anshulakapoor)

अर्जुन कपूर, अंशुला और रोहन शादी को लेकर काफी खुश हैं. अर्जुन तस्वीरों में एक जिम्मेदार भाई की तरह दिख रहे हैं. उनके चेहरे पर भावुक और खुशी साथ देखी जा सकती है. उनके इस जश्न में सौतेली बहनें जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर शामिल हैं. बरसों तक मनमुटाव के बाद पिता बोनी कपूर भी इस शादी में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Anshulakapoor)

बता दें, अंशुला और रोहन ने पिछले साल जुलाई 2025 में सगाई की थी. इससे पहले रोहन ने अंशुला को एक महल के सामने शादी के लिए प्रपोज किया था. अंशुला ने इस खास पल की तस्वीरें शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट किया था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Anshulakapoor)

रोहन ठक्कर और अंशुला कपूर का 2022 में रिलेशनशिप में आए थे. दोनों एक डेटिंग एप के जरिए मिले थे. देर रात तक होने वाली बातचीत से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे एक मज़बूत रिश्ते में बदल गया. जुलाई 2025 में हुई उनकी सगाई का भी एक खास इमोशनल महत्व था. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Anshulakapoor)

अंशुला ने बताया था कि रोहन ने ठीक रात 1.15 बजे (IST) प्रपोज़ किया था- वही समय जब तीन साल पहले उनकी पहली बातचीत हुई थी. उन्होंने इस संयोग को जादुई और बहुत पर्सनल बताया था. जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि अंशुला और अर्जुन कपूर, बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर के बच्चे हैं. बाद में बोनी ने श्रीदेवी से शादी की और उनकी दो बेटियां हुईं – जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Anshulakapoor)












