Last Updated:
Ibaiahun Kurbah death: हुन कुर्बाह मेघालय की युवा फुटबॉल खिलाड़ी, किडनी बीमारी से गुवाहाटी में निधन. उन्होंने एआईएफएफ टूर्नामेंट में राज्य का प्रतिनिधित्व किया था. खेल जगत ने शोक जताया.
मेघालय की युवा फुटबॉलर हुन कुर्बाह
शिलांग: मेघालय की युवा और प्रतिभाशाली फुटबॉल खिलाड़ी इबाहुन कुर्बाह का सोमवार तड़के गुवाहाटी के एक अस्पताल में किडनी की बीमारी के कारण निधन हो गया. वह 20 वर्ष की थीं.
इबा के नाम से लोकप्रिय कुर्बाह पूर्वी पश्चिम खासी हिल्स के मैरांग की रहने वाली थी और उन्होंने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) टूर्नामेंट में मेघालय का प्रतिनिधित्व किया था.
फुटबॉल खेलना शुरू करने से पहले कुर्बाह राज्य स्तर की चैम्पियन धाविका भी रही थीं.
इस साल की शुरुआत में उन्हें किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित होने का पता चला, जिसके बाद उनका खेल करियर थम गया. हफ्ते में दो बार डायलिसिस और किडनी प्रत्यारोपण के लिए कई अपील किए जाने के बावजूद उनकी हालत बिगड़ती चली गई.
सिविल सोसाइटी समूहों और शुभचिंतकों ने उनके इलाज के लिए सहयोग किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.
मेघालय फुटबॉल संघ ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘मेघालय फुटबॉल संघ युवा और प्रतिभाशाली गोलकीपर इबाहुन कुर्बाह के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करता है, जिन्होंने राज्य का गर्व से प्रतिनिधित्व किया.’
संघ ने कहा, ‘उनका जाना खेल समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति है .हम उनके परिवार के साथ हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं.’ खेल जगत के लोगों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दीं.
About the Author
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें


