Last Updated:
India vs Bangladesh SAFF U-17 Final: भारत ने नेपाल को 3-0 से हराकर सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाई. खिताबी मुकाबले में बांग्लादेश से टक्कर है.
भारतीय अंडर-17 फुटबॉल टीम
कोलंबो: भारत की अंडर-17 पुरुष फुटबॉल टीम ने बृहस्पतिवार को यहां नेपाल को 3-0 से हराकर सैफ अंडर-17 चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की की.
गत चैंपियन भारत ने मैच के दूसरे हाफ में दबदबा बनाने हुए तीनों गोल किए. भारत के सामने फाइनल में अब बांग्लादेश की चुनौती होगी.
बांग्लादेश ने दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 2-0 से हराया. वांगखेइरकपम गुनलेइबा (61वें मिनट), अजलान शाह केएच (80वें मिनट) और डायमंड सिंह थोकचोम (90+4वें मिनट) ने गोल कर भारत को टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दिलाई.
About the Author
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें


