—Advertisement—

कभी साड़ी संभाली, तो कभी सिक्योरिटी से बचाव की लगाती रही गुहार, वायरल हो रहा भीड़ में फंसी काजोल का वीडियो

Author Picture
Published On: March 17, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस काजोल का भीड़ में फंसे एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस हाल ही में एक इवेंट में गई थीं, जहां बाहर आते वक्त फैंस की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया. एक्ट्रेस इस कदर फैंस के बीच फंस गई थीं कि उन्हें वहां से निकालने के लिए उनकी सिक्योरिटी को काफी मशक्कत करनी पड़ी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

भीड़ में फंसी काजोल

नई दिल्ली. फैंस जहां भी अपने चहीते स्टार को देखते हैं, उन्हें बुरी तरह घेर लेते हैं. हाल ही में काजोल के साथ भी ऐसा ही हुआ, जब वह इंडस्ट्री के एक इवेंट के बाहर नजर आई तो फैंस के बीच वह बुरी तरह फंस गई थी. किसी तरह सिक्योरिटी ने उन्हें उनकी कार तक पहुंचाया.

भीड़ में फंसी काजोल का हुआ बुरा हाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल जहां भी जाती हैं, उनके फैंस उन्हें घेर लेते हैं, हाल ही में एक्ट्रेस के साथ ऐसा ही कुछ हुआ है, जब इंडस्ट्री इवेंट के बाहर देखते ही फैंस ने उन्हें निकलने भी नहीं दिया. एक्ट्रेस भीड़ में कभी अपनी साड़ी संभाल रही थीं तो कभी खुद को बचाते हुए भीड़ से निकलने की कोशिश कर रही थी.उस दौरान वहां मौजूद फैंस और पैपराजी उन्हें हर तरह से दे घेर लिया था. लेकिन उनकी सिक्योरिटी टीम ने किसी तरह उन्हें सुरक्षित तरीके से उनकी कार तक पहुंचाया.

View this post on Instagram

Related News
Home
Facebook
Telegram
X