—Advertisement—

60 फिल्मों के टाइटल से बना 1 अटपटा गाना, नहीं था कोई लिरिक्स, सैड एंडिंग वाली फिल्म थी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर

Author Picture
Published On: July 1, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

इंडियन सिनेमा में सॉन्ग्स का खूब महत्व रहता है. करण जौहर, यशराज से लेकर संजय लीला भंसाली जैसे बड़े फिल्ममेकर्स तो सेट से लेकर गानों पर करोड़ों रुपये खर्च करते हैं. आमतौर पर एक फिल्म में 6-7 गाने होते हैं.

आज से नहीं बल्कि पुराने समय की फिल्मों में भी गानों का खूब क्रेज होता है. कई मौके तो ऐसे भी हुए की फिल्म गानों की वजह से हिट हुई. ऐसी ही एक फिल्म थी जिसका एक गाना आपने सुना तो होगा, लेकिन ये कभी नहीं सोचा होगा कि उसमें वास्तव में कोई लिरिक्स नहीं बल्कि वह तो 60 फिल्मों के नाम से जोड़कर गढ़ दिया गया है.

हम एक ऐसी फिल्म की बात कर रहे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर मैसिव ब्लॉकबास्टर थी. जिसमें साउथ सुपरस्टार ने तबाही मचाई थी. मगर इसमें एक गाना ऐसा था जिसमें 60 फिल्मों के टाइटल सुनाई देते हैं. चलिए इस गजब स्टोरी से आपको रूबरू करवाते हैं.

‘एक दूजे के लिए’ में एक गाना था ‘मेरे जीवन साथी’, जिसमें 60 फिल्मों के टाइटल सुनने को मिले थे. गाने को लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने बनाया था तो गाने के बोल आनंद बक्षी ने लिखे थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अनुराधा पौडवाल और एसपी बालासुब्रमण्यम की आवाज में इसे रिकॉर्ड किया गया था. इस गाने के बोल कुछ इस प्रकार है: मेरे जीवन साथी, प्यार किये जा, हां हां! मेरे जीवन साथी, प्यार किये जा… जवानी दीवानी, खूबसुरत, जिद्दी पड़ोसन… सत्यम शिवम सुंदरम, सत्यम शिवम सुंदरम, सत्यम शिवम सुंदरम.

इसी तरह जब आप इस गाने को आगे सुनेंगे तो आपको हरे रामा हरे कृष्णा, आवारा, जॉनी मेरा नाम, राम और श्याम, बेशरम, जवानी दीवानी, पड़ोसन, मेरे हमसफर से लेकर दीवाना मस्ताना और अंजाना जैसे 60 टाइटल सुनने को मिलेंगे.

एक दूजे के लिए फिल्म के बालाचंदर की तेलुगू फिल्म ‘मारो चरित्रा’ का हिंदी रीमेक थी. फिल्म में कमल हासन ने वासु और रति ने सपना का किरदार निभाया गया था. फिल्म की सैड एंडिंग ने हर किसी को दहला दिया था.

दरअसल वासु और सपना फिल्म के आखिर में एक चट्टान से कूदकर खुद को खत्म कर लेते हैं. जब के बालाचंदर ने फिल्म को पूरा बना लिया था तो फिल्ममेकर राज कपूर को दिखाया था. मगर राज कपूर इसके अंत से खुश नहीं थे. वह क्लाइमैक्स हैप्पी एंडिंग वाला चाहते थे. लेकिन बालाचंदर ने ऐसा नहीं किया.

एक दूजे के लिए फिल्म उस समय महज कुछ लाख में बनी थी. लेकिन 5 जून 1981 में जब ये रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने में सफल हुई, इसने 10 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया. इसी के साथ ये साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एकबन गयी थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X