Iran War: अमेरिका ईरान के संवर्धित यूरेनियम पर नजर बनाए हुए है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन इसे अपने कब्जे में लेने की योजना बना रहा है. दावा है कि अमेरिका ईरान में घुसकर करीब 1000 पाउंड यूरेनियम निकाल सकता है. यह ऑपरेशन बेहद जोखिम भरा है. अमेरिकी सैनिकों को कई दिन ईरान में रहना पड़ सकता है. अधिकारियों के मुताबिक, ट्रंप ने अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है. अमेरिका का मकसद है ईरान को परमाणु हथियार बनाने से रोकना. साथ ही, वह दुनिया के सामने शांति का संदेश देना चाहते हैं. ऑपरेशन होने पर ईरान का जवाब भी खतरनाक हो सकता है. लड़ाई लंबी चल सकती है और कई सैनिकों की तैनाती जरूरी हो सकती है. इस बीच पाकिस्तान, तुर्की और मिस्र मध्यस्थता की कोशिश कर रहे हैं. अभी तक कोई सीधी बातचीत नहीं हो पाई है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह ऑपरेशन मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ा सकता है. दुनिया एक बड़े युद्ध की ओर बढ़ सकती है.














