Last Updated:
जैकी भगनानी इस साल अप्रैल में विवादों में घिर गए थे. उन्होंने अपनी शादी की तुलना ‘सिचुएशनशिप’ से कर डाली थी. अब एक बार फिर जैकी डेटिंग ऐप पर अकाउंट को लेकर विवादों में हैं. रकुल प्रीत सिंह से शादी के बाद एक्टर-प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के एक्सक्लूसिव डेटिंग ऐप ‘राया’ पर होने की अफवाहें गर्म हैं. सोशल मीडिया पर एक कथित प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें ‘प्रोड्यूसर’ की स्पेलिंग गलत लिखी है. हालांकि ये अकाउंट एक्टर का है या नहीं ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है.
जैकी भगनानी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं.
नई दिल्ली. जैकी भगनानी अभी कुछ समय पहले सिचुएशनशिप पर दिए बयान को लेकर खबरों में थे. एक्टर ने बातों बातों में कह दिया था कि उनकी शादी सिचुएशनशिप जैसी है. इस बयान के बाद जैकी भगनानी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया. इन सबके बीच उनकी पत्नी रकुल प्रीत सिंह ने उनका बचाव किया था. अब एक बार फिर जैकी भगनानी सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं. रेडिट पर एक्टर की डेटिंग ऐप की प्रोफाइल छाई हुई है.
रेडिट यूजर्स ने जैकी भगनानी की डेटिंग ऐप प्रोफाइल ढूंढ़ निकाली है. रेडिट पर एक्टर का राया प्रोफाइल छाया हुआ है. राया एक डेटिंग ऐप है जो सेलेब्रिटी और हाई प्रोफाइल लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. हालांकि जैसे ही ये फोटो सोशल मीडिया पर छाने लगी, कुछ लोगों ने इसमें गलतियां भी खोज निकाली. दरअसल, जैकी की इस कथित प्रोफाइल के नीचे एक्टर और प्रोड्यूसर लिखा है, लेकिन उनकी प्रोफाइल में प्रोड्यूसर की स्पेलिंग गलत लिखी है.
यूजर्स ने खोज निकाली गलती
इस गलत स्पेलिंग का हवाला देते हुए कुछ यूजर्स का कहना है कि शायद ये जैकी भगनानी का रियल प्रोफाइल नहीं है. शायद किसी ने उनके नाम पर फेक प्रोफाइल बना डाला है. हालांकि न्यूज18 इस बात की पुष्टि नहीं करता है कि ये जैकी भगनानी का प्रोफाइल है या नहीं.
वायरल हो रहा ये पोस्ट
रेडिट पर वायरल हो रहा पोस्ट.
अपने बयान पर बुरा फंसे थे जैकी भगनानी
इसी साल अप्रैल में एक इंटरव्यू के दौरान जैकी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कहा था, ‘रकुल और मैं शादीशुदा हैं, लेकिन हम एक तरह से ‘सिचुएशनशिप’ में हैं. बेशक, हम दोनों सिर्फ एक-दूसरे के लिए हैं और इसीलिए हमारी शादी हुई है, लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि मैं उससे दिल खोलकर किसी भी मुद्दे पर बात कर सकता हूं.’
उस वक्त जैकी के इस ‘सिचुएशनशिप’ शब्द के इस्तेमाल पर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था. बाद में विवाद बढ़ता देख उनकी पत्नी और एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को खुद सामने आकर सफाई देनी पड़ी थी. एक्ट्रेस ने पैप्स पर गुस्सा निकालते हुए कहा था कि एक घंटे की बातचीत में सिर्फ एक लाइन पर खबर बनाना गलत है और ये असंवेदनशील तरीका है.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…और पढ़ें











