—Advertisement—

, , , ,

विंढमगंज–पटेल नगर मुख्य मार्ग पर लापरवाही: पटरी न होने से जाम, गिर रहे लोग, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

Author Picture
By Prem Chand Writer
Published On: April 18, 2026

—Advertisement—

विंढमगंज–पटेल नगर मुख्य मार्ग पर लापरवाही: पटरी न होने से जाम, गिर रहे लोग, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

विंढमगंज से पटेल नगर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर हाल ही में बनी सीसी रोड निर्माण में गंभीर लापरवाही सामने आई है। सड़क बनने के बाद किनारों की पटरी नहीं बनाई गई, जिससे यह व्यस्त मार्ग अब खतरे का कारण बन गया है। इस रास्ते से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं और सरकारी बसों का भी संचालन होता है, लेकिन पटरी न होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क और किनारे के बीच गड्ढे होने से बाइक और साइकिल चालक असंतुलित होकर गिर रहे हैं, कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। जाम में फंसी बसों और अन्य वाहनों में बैठे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ता है, जिससे वे समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। खासकर नौकरीपेशा और छात्र वर्ग को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

यह मुख्य मार्ग कई गांवों को आपस में जोड़ता है, इसलिए इसकी स्थिति खराब होने से पूरे क्षेत्र की आवाजाही प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़क की पटरी बनवाने और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं और जाम से राहत मिल सके।

Prem Chand
Writer

"क्षेत्रीय संवाददाता – प्रेम चंद 📍 विण्ढमगंज, तहसील दुद्धी | जनपद सोनभद्र (उ.प्र.)" (1) रघुवंशी वाइसहब – प्रिंट मीडिया (2) डिजिटल भारत न्यूज़ – डिजिटल मीडिया… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X