—Advertisement—

‘ठुकरा के मेरा प्यार 2’ का ट्रेलर रिलीज, प्यार, राजनीति और बदले की जंग से भरपूर होगी कहानी

Author Picture
Published On: June 1, 2026

—Advertisement—

नई दिल्ली. साल 2024 में रिलीज हुई वेब सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. अब इसका दूसरा सीजन भी जल्द दर्शकों के बीच आने वाला है. मेकर्स ने सोमवार को ठुकरा के मेरा प्यार 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ट्रेलर में प्यार, बदला, राजनीति, विश्वासघात और सत्ता की लड़ाई का दमदार मिश्रण देखने को मिला है. ट्रेलर को देखकर साफ है कि इस बार कहानी पहले से ज्यादा गंभीर, भावनात्मक और रोमांचक होने वाली है. नए सीजन में रिश्तों की जटिलता, महत्वाकांक्षा और सत्ता के खेल को और गहराई से दिखाया जाएगा. सीरीज में सानविका चौहान का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री संचिता बसु ने बताया कि दूसरे सीजन में उनका किरदार काफी बदल चुका है. इस बार वह कई मुश्किल हालातों का सामना करती नजर आएगी, जहां उसे लगातार बड़े और कठिन फैसले लेने पड़ेंगे.ट्रेलर में सितारपुर की कहानी दिखाई गई है, जहां सत्ता हासिल करने की होड़ तेज हो चुकी है. राजनीतिक दुश्मनी, निजी टकराव और पुराने रिश्तों की कड़वाहट कहानी को आगे बढ़ाते हैं. इसी माहौल में कुलदीप और सानविका आमने-सामने खड़े नजर आते हैं. दोनों कभी एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन हालात ने उन्हें अलग रास्तों पर ला खड़ा किया है.ठुकरा के मेरा प्यार 2 का प्रीमियर 19 जून को JioHotstar पर होगा. दर्शकों को इस बार रिश्तों, राजनीति और भावनाओं की एक नई और रोमांचक कहानी देखने को मिलेगी.नई दिल्ली. साल 2024 में रिलीज हुई वेब सीरीज ठुकरा के मेरा प्यार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. अब इसका दूसरा सीजन भी जल्द दर्शकों के बीच आने वाला है. मेकर्स ने सोमवार को ठुकरा के मेरा प्यार 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ट्रेलर में प्यार, बदला, राजनीति, विश्वासघात और सत्ता की लड़ाई का दमदार मिश्रण देखने को मिला है. ट्रेलर को देखकर साफ है कि इस बार कहानी पहले से ज्यादा गंभीर, भावनात्मक और रोमांचक होने वाली है. नए सीजन में रिश्तों की जटिलता, महत्वाकांक्षा और सत्ता के खेल को और गहराई से दिखाया जाएगा. सीरीज में सानविका चौहान का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री संचिता बसु ने बताया कि दूसरे सीजन में उनका किरदार काफी बदल चुका है. इस बार वह कई मुश्किल हालातों का सामना करती नजर आएगी, जहां उसे लगातार बड़े और कठिन फैसले लेने पड़ेंगे.ट्रेलर में सितारपुर की कहानी दिखाई गई है, जहां सत्ता हासिल करने की होड़ तेज हो चुकी है. राजनीतिक दुश्मनी, निजी टकराव और पुराने रिश्तों की कड़वाहट कहानी को आगे बढ़ाते हैं. इसी माहौल में कुलदीप और सानविका आमने-सामने खड़े नजर आते हैं. दोनों कभी एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन हालात ने उन्हें अलग रास्तों पर ला खड़ा किया है.ठुकरा के मेरा प्यार 2 का प्रीमियर 19 जून को JioHotstar पर होगा. दर्शकों को इस बार रिश्तों, राजनीति और भावनाओं की एक नई और रोमांचक कहानी देखने को मिलेगी.  

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X