जमशेदपुर: साकची गोल चक्कर पर हर सुबह 4 से 7 बजे तक जमशेदपुर की मशहूर भाजी मार्केट सजती है. इस बाजार की खासियत यह है कि यहां पटमदा, बोड़ाम और घाटशिला जैसे ग्रामीण इलाकों से किसान सीधे ताजी और शुद्ध हरी सब्जियां लेकर पहुंचते हैं. सुबह के अंधेरे में ही यहां पालक, लाल भाजी, मेथी समेत कई तरह के साग और मौसमी सब्जियों की भारी आवक होती है. कम कीमत और बेहतरीन क्वालिटी के कारण यहां मॉर्निंग वॉकर्स के साथ छोटे व्यापारी भी थोक में खरीदारी करने पहुंचते हैं. यह बाजार गांव और शहर को जोड़ने वाली खूबसूरत कड़ी है.