Trump on Hormuz: मिडिल ईस्ट संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा अमेरिका की जिम्मेदारी नहीं है. ट्रंप ने कहा कि जो देश इस रास्ते पर निर्भर हैं, वही आगे आएं. वही इसकी सुरक्षा करें. उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका को मिडिल ईस्ट के तेल की जरूरत नहीं है. अमेरिका खुद सबसे बड़ा तेल और गैस उत्पादक है।ट्रंप ने दुनिया को ऑफर भी दिया. कहा कि अगर तेल चाहिए तो अमेरिका से खरीदो. उनके इस बयान के बाद नई बहस शुरू हो गई है. क्योंकि होर्मुज से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल गुजरता है. युद्ध की वजह से सप्लाई पर असर दिख रहा है. ग्लोबल ऑयल मार्केट में अनिश्चितता बढ़ गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे बड़ा ऊर्जा संकट आ सकता है. सप्लाई चेन और कारोबार पर भी असर पड़ सकता है. कई देश अभी भी असमंजस में हैं. नाटो देश भी साफ फैसला नहीं ले पा रहे हैं. कुल मिलाकर ट्रंप के बयान ने हालात और जटिल कर दिए हैं. दुनिया अब अगले कदम का इंतजार कर रही है.











