—Advertisement—

Video: बिना मिट्टी के उगेंगे टमाटर-शिमला! पूसा की इस जादुई तकनीक से 40 नहीं 25 दिन में तैयार होगी फसलें

Author Picture
Published On: May 3, 2026

—Advertisement—

Hydroponics Soil-less Cultivation: नई दिल्ली में आयोजित पूसा कृषि विज्ञान मेले में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने खेती का नया भविष्य दिखाया. यहां वैज्ञानिकों ने बिना मिट्टी के सिर्फ 25 दिन में टमाटर, शिमला मिर्च और पाक चोई तैयार कर ली. जबकि सामान्य खेतों में इन्हें विकसित होने में लगभग 40 दिन लगते हैं. मिट्टी की जगह पौधों की जड़ें पोषक घोल मिले पानी में रखी गईं. सहारे के लिए कोकोपीट व परलाइट जैसे माध्यम का इस्तेमाल किया गया. इस हाइड्रोपोनिक्स तकनीक में न्यूट्रिशन बरकरार रहते हैं. सेहत को नुकसान का जोखिम भी नहीं बढ़ता. तकनीकी अधिकारी डॉ. लोकेंद्र सिंह के मुताबिक, यह मॉडल खास तौर पर शहरों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है. जहां जगह और साफ मिट्टी दोनों की कमी है. छत, बालकनी या कमरे में ग्रीनहाउस लगाकर सालभर ताजी सब्जियां उगाई जा सकती हैं. हालांकि शुरुआती लागत, बिजली पर निर्भरता और तकनीकी जानकारी जैसी चुनौतियां अभी भी इस आधुनिक खेती के सामने बड़ी बाधा हैं.

​Hydroponics Soil-less Cultivation: नई दिल्ली में आयोजित पूसा कृषि विज्ञान मेले में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान ने खेती का नया भविष्य दिखाया. यहां वैज्ञानिकों ने बिना मिट्टी के सिर्फ 25 दिन में टमाटर, शिमला मिर्च और पाक चोई तैयार कर ली. जबकि सामान्य खेतों में इन्हें विकसित होने में लगभग 40 दिन लगते हैं. मिट्टी की जगह पौधों की जड़ें पोषक घोल मिले पानी में रखी गईं. सहारे के लिए कोकोपीट व परलाइट जैसे माध्यम का इस्तेमाल किया गया. इस हाइड्रोपोनिक्स तकनीक में न्यूट्रिशन बरकरार रहते हैं. सेहत को नुकसान का जोखिम भी नहीं बढ़ता. तकनीकी अधिकारी डॉ. लोकेंद्र सिंह के मुताबिक, यह मॉडल खास तौर पर शहरों के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है. जहां जगह और साफ मिट्टी दोनों की कमी है. छत, बालकनी या कमरे में ग्रीनहाउस लगाकर सालभर ताजी सब्जियां उगाई जा सकती हैं. हालांकि शुरुआती लागत, बिजली पर निर्भरता और तकनीकी जानकारी जैसी चुनौतियां अभी भी इस आधुनिक खेती के सामने बड़ी बाधा हैं.  

विकाश रघुवंशी संस्थापक एवं प्रधान संपादक डिजिटल भारत न्यूज़ (डिजिटल मीडिया) एवं रघुवंशी वाइसहब (प्रिंट मीडिया) 📞 7403888881 विकाश रघुवंशी Digital Bharat News में पिछले छह वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट पत्रकारिता में उन्हें 6 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सोनभद्र में पत्रकारिता करते हुए उन्होंने स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और प्रशासनिक खबरों पर मजबूत पकड़ बनाई है। उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम और सामाजिक विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर भी वे नियमित रूप से लिखते हैं। उन्होंने बैचलर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है। सरल और प्रभावी भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुँचाना उनकी विशेषता है। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने और लिखने में भी उनकी गहरी रुचि है। || भारत का तेजी से उभरता हुआ हिन्दी समाचार पत्र ||… Read More

Related News
Home
Facebook
Telegram
X