—Advertisement—

Germany Knocked Out of Fifa World Cup: वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर, 4 बार की चैंपियन जर्मनी बाहर, पेनल्टी शूटआउट पराग्वे ने हराया

Author Picture
Published On: June 30, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Germany Knocked Out of Fifa World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर राउंड ऑफ 32 में देखने को मिला. पराग्वे की टीम ने कांटे के मुकाबले में 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद पेनाल्टी शूट आउट में चार बार की चैंपियन जर्मनी को 4-3 से हरा टूर्नामेंट से बाहर कर दिया.

Zoom

वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा उलटफेर, 4 बार की चैंपियन जर्मनी बाहर

नई दिल्ली. चार बार की चैंपियन जर्मनी 2026 फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. यूरोपीय दिग्गज टीम को राउंड ऑफ 32 में पराग्वे के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में 4-3 की चौंकाने वाली हार झेलनी पड़ी. भारतीय समय के मुताबिक मंगलवार को खेले गए इस मुकाबले में एक्सट्रा टाइम के बाद स्कोर 1-1 पर ही बराबर रहा था. पेनल्टी शूटआउट में जर्मनी के लिए काई हैवर्ट्ज, निक वोल्टेमाडे और जोनाथन ताह अपने शॉट गोल में नहीं बदल पाए. पराग्वे की ओर से एंटोनियो सानाब्रिया और फाबियान बालबुएना ने पेनल्टी मिस की, लेकिन सडन डेथ में जोसे कानाले ने निर्णायक पेनल्टी गोल कर पराग्वे को उसकी इतिहास की पहली वर्ल्ड कप नॉकआउट जीत दिला दी.

पराग्वे से हार से पहले जर्मनी ने कभी भी फीफा वर्ल्ड कप में पेनल्टी शूटआउट नहीं हारा था. यह शानदार रिकॉर्ड फॉक्सबरो के गिलेट स्टेडियम में टूट गया. जर्मनी पर मिली यह जीत पराग्वे की वर्ल्ड कप में पेनल्टी शूटआउट के जरिए दूसरी जीत भी है. इससे पहले पराग्वे ने 2010 फीफा वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में जापान को पेनल्टी पर हराया था. बोस्टन स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पराग्वे ने 42वें मिनट में गोल कर बढ़त बना ली और हाफटाइम तक 1-0 से आगे रहा.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X