—Advertisement—

FIFA World cup 2026: लामिन यामल का तूफान! 10वें मिनट में दागा गोल, स्पेन ने सऊदी अरब को बुरी तरह रौंदा

Author Picture
Published On: June 22, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

FIFA World cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 में स्पेन के लामिन यमाल ने धूम मचा दी. लामिन ने सऊदी अरब के खिलाफ मैच में 10वें मिनट में ही गोल दागकर सनसनी मचा दी. लामिन के अलावा टीम के लिए मिकेल ओयारजाबल ने भी दो गोल दागे. दोनों खिलाड़ियों के इस दमदार प्रदर्शन से स्पेन ने सऊदी अरब को 4-0 से हराया.

Zoom

लामिन यमाल ने मैच के 10वें मिनट में ही किया गोल

नई दिल्ली: 18 साल के लामिन यामल ने फीफा विश्व कप 2026 में स्पेन के लिए अपने दमदार खेल से सनसनी मचा दी है. सऊदी अरब के खिलाफ मैच में लामिन यामल 10वें मिनट में ही घातक गोल से दर्शकों को जोश से भर दिया.यमाल के अलावा स्पेन की तरफ से मिकेल ओयारजाबल ने भी दो गोल दागे जिससे स्पेन ने अटलांटा में सऊदी अरब को 4-0 से हराकर विश्व कप में अपना अभियान वापस पटरी पर लाने में सफल रहा. खिताब के प्रबल दावेदार स्पेन ने अपना पहला मैच केप वर्दे के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ खेला था और उसे बड़ी जीत की सख्त दरकार थी. यामल को पहले मैच में दूसरे हाफ में स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतारा गया था.

स्पेन की तरफ से फॉरवर्ड यामल ने दूर के पोस्ट पर स्लाइड करते हुए एक लो क्रॉस को शानदार तरीके से गोल में तब्दील कर पहला गोल दागा. इससे वह विश्व कप के इतिहास में सबसे कम उम्र में गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में आठवें नंबर पर काबिज हो गए. मैच के बाद यामल ने कहा, ‘‘पहले मैच में वास्तव में हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे लेकिन अब हम लय में आ गए हैं और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं.’’

पिछला विश्व कप क्लासरूम में देखा था-यमाल

उन्होंने कहा, “मैंने हमेशा विश्व कप में खेलने का सपना देखा था और शुरुआती लाइनअप में अपने पहले ही मैच में गोल करना मेरे लिए सपने के सच होने जैसा है. मैंने पिछला विश्व कप क्लासरूम में बैठकर देखा था, इसलिए अपनी मां और परिवार के सामने गोल करना मेरे लिए सपना सच होने जैसा है.’’ बार्सिलोना के विंगर यामल को पहले से ही दुनिया के शीर्ष खिलाड़ियों में गिना जाता है. उन्होंने केवल 16 वर्ष की उम्र में स्पेन को 2024 में यूरोपीय चैंपियनशिप जीतने में मदद की थी.

यामल के पहले गोल ने पहले हाफ में गोल की झड़ी लगा दी. ओयारजाबल की पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं करने के लिए आलोचना हुई थी लेकिन इस बार उन्होंने न सिर्फ यामल की गोल में मदद की बल्कि 21वें और 24वें मिनट में दो गोल भी किए. स्पेन के खाते में चौथा गोल आत्मघाती गोल के रूप में जुड़ा, जब दूसरे हाफ के चौथे मिनट में मार्क कुकुरेला का शॉट हसन अल्तम्बक्ती से टकराकर गोल में चला गया.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X