Last Updated:
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आम दर्शकों के साथ-साथ फिल्मी सितारों से भी खूब प्यार मिल रहा है. रिलीज के 15वें दिन फिल्म की कमाई में मामूली गिरावट जरूर आई है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने भारत में 937 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन पार कर लिया है और अब यह 1000 करोड़ क्लब की तरफ तेजी से दौड़ रही है. अब फिल्म की नजर ‘बाहुबली 2’ और ‘पुष्पा 2’ के लाइफटाइम रिकॉर्ड पर है.
बॉक्स ऑफिस पर दनादन नोट छाप रही है रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2.
नई दिल्ली. रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. तब से यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. लोग डायरेक्टर आदित्य धर की पीक डिटेलिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कमाई के मामले में भी इस फिल्म ने कई पुराने रिकॉर्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं. जानिए रिलीज के 15वें दिन रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने भारत में कितने करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ की कमाई में रिलीज के 15वें दिन यानी गुरुवार को थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है, फिल्म ने करीब 17.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जो कल की कमाई 20.10 करोड़ रुपये से थोड़ा कम है. धुरंधर 2 ने अपने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़ रुपये बटोर लिए थे, लेकिन दूसरे हफ्ते में इसके कलेक्शन की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है.
1100 करोड़ के पार हुआ ग्रॉस कलेक्शन
‘बाहुबली 2’ पर है ‘धुरंधर 2’ की नजर
‘धुरंधर 2’ की नजर भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के रिकॉर्ड पर है. अब यह फिल्म ‘बाहुबली 2’ (1030 करोड़) और अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ (1234 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़कर नंबर 1 बनने की रेस में है. हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए धुरंधर 2 फिल्म को अगले कुछ दिनों तक अपनी रफ्तार बरकरार रखनी होगी. अब तक यह केजीएफ चैप्टर (859 करोड़), ‘आरआरआर’ (782 करोड़) और ‘कल्कि 2898 एडी’ (646 करोड़) जैसी बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है.
क्या है धुरंधर की कहानी?
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 के पेड प्रीमियर्स 18 मार्च से ही शुरू हो गए थे. फिल्म के पहले पार्ट में लोगों ने देखा कि कैसे रणवीर एक भारतीय जासूस बनकर पाकिस्तान के ल्यारी में घुसते हैं. वहां वह न सिर्फ अंडरवर्ल्ड की सीढ़ियां चढ़ते हैं, बल्कि भारत के खिलाफ रची जा रही आतंकी साजिशों को भी नाकाम करते हैं. उस फिल्म की कहानी कंधार हाईजैक, संसद पर हमले और 26/11 जैसे काले दिनों की बैकड्रॉप पर बुनी गई थी.
धुरंधर 2 की लीड स्टारकास्ट
अब सीक्वल में रणवीर सिंह की हमजा अली मजारी बनने की कहानी दिखाई गई है. कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां वह ल्यारी के पावर गेम पर कब्जा करते हुए पाकिस्तान में बैठे उस आतंकी नेटवर्क को नेस्तनाबूद करने की कोशिश करते हैं, जो भारत के लिए खतरा है. इस फिल्म में रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल के बीच जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है. धुरंधर 2 फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त, राकेश बेदी, सारा अर्जुन और दानिश पंडोर जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं.
About the Author

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें


