—Advertisement—

Champions League quarterfinal: सेमीफाइनल के करीब आर्सेनल, चैंपियंस लीग के क्वार्टरफाइनल में स्पोर्टिंग लिस्बन को हराया

Author Picture
Published On: April 8, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Champions League quarterfinal Arsenal vs Sporting Lisbon: काई हावर्ट्ज के इंजरी टाइम गोल से आर्सेनल ने स्पोर्टिंग लिस्बन को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ाया. एस्टाडियो जोस अल्वाल्डे में खेले गए मुकाबले में आखिरी पलों तक स्कोर 0-0 था, लेकिन हावर्ट्ज ने गैब्रियल मार्टिनेली के पास पर गोल कर टीम को बढ़त दिलाई. आर्सेनल अब लगातार दूसरी बार अंतिम चार में पहुंचने के करीब है.

Zoom

काई हावर्ट्ज

लंदन: काई हावर्ट्ज के इंजरी टाइम में किए गए गोल की मदद से आर्सेनल ने चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतिम चार में जगह बनाने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए. क्वार्टर फाइनल के पहले चरण में स्पोर्टिंग लिस्बन को 1-0 से हराकर लगातार दूसरी बार आर्सेनल सेमीफाइनल में पहुंचना चाह रहा है.

एस्टाडियो जोस अल्वाल्डे स्टेडियम में जब लग रहा था कि मैच गोलरहित बराबरी पर समाप्त होगा तब स्थानापन्न खिलाड़ी हावर्ट्ज ने गोलकीपर रुई सिल्वा को छकाते हुए करीब से गोल दागकर आर्सेनल को अगले सप्ताह होने वाले दूसरे चरण के मैच से पहले महत्वपूर्ण बढ़त दिला दी.

पुर्तगाल में खेले गए इस कड़े मुकाबले में हावर्ट्ज ने इंजरी टाइम के पहले ही मिनट में गैब्रियल मार्टिनेली के साथ मिलकर मैच का रुख बदल दिया. मार्टिनेली ने लिस्बन के डिफेंस को भेदकर गेंद बॉक्स के अंदर जर्मन खिलाड़ी हावर्ट्ज को दी, जिन्होंने उस पर गोल करने में कोई गलती नहीं की.

हावर्ट्ज ने मैच के बाद कहा, ‘आखिरी समय में गोल करना हमेशा अच्छा लगता है. हम इस परिणाम से खुश हैं, लेकिन अभी काम पूरा नहीं हुआ है. हमें अगले सप्ताह भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा.’

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X