Misdemeanor in Delhi | दिल्ली में नाबालिक लड़के के साथ 5 लोगों ने किया कुकर्म, जांच में जुटी पुलिस

0
Misdemeanor in Delhi | दिल्ली में नाबालिक लड़के के साथ 5 लोगों ने किया कुकर्म, जांच में जुटी पुलिस

Representational Pic

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (capital Delhi) में अपराध बढ़ता ही जा रहा है। आये दिन हत्या, चोरी, लूट, रेप और गैंगरेप की घटना सामने आ रही है। ऐसा ही एक और मामले सामने आया है। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहां एक नाबालिक लड़के (minor boy) के साथ सामूहिक कुकर्म (gang rape) का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में सिविल लाइंस थाना अंतर्गत एक मोहल्ले में पांच लड़कों द्वारा एक नाबालिग लड़के का कई बार यौन उत्पीड़न किया गया। बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया गया और POCSO अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें

वहीं एक और मामले में दिल्ली के मधु विहार के आईपी एक्सटेंशन इलाके में तजाकिस्तानी के एक नागरिक से लूटपाट की घटना हुई है। बदमाश पीड़ित से पर्स छीनकर कार में सवार होकर फरार हो गए। पर्स में 5700 डॉलर थे। पीड़ित की शिकायत पर मधु विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित रुस्तमजोदा असदुल्लोई तजाकिस्तान में रहते हैं। वह छह फरवरी को अपनी बीमार बहन का इलाज करवाने के लिए भारत आया था। 

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here