नई दिल्ली: भारत की महिला जिम्नास्ट दीपा करमाकर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल जिमनास्ट दीपा कर्माकर को अंतरराष्ट्रीय परीक्षण संगठन ने डोपिंग का दोषी पाया है। इतना ही नहीं बल्कि साथ ही इस मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है और उन्हें 21 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। आइए जानते है पूरी खबर क्या है…
दीपा करमाकर को बड़ा झटका
ज्ञात हो कि 2021 में खुलासा हुआ था कि टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों के लिए कराए गए डोपिंग टेस्ट में दीपा ने हिजेनामाइन का सेवन किया था। अब उन्हें इसलिए उसे 21 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है, अंतर्राष्ट्रीय परीक्षण संघ ने शुक्रवार को सूचित किया। लेकिन दीपा पर निलंबन की कार्रवाई माह अक्टूबर 2021 से शुरू होने के कारण उन्हें दी गई निलंबन की सजा 10 जुलाई 2023 को समाप्त होगी, इस कारवाही से भारत की महिला जिम्नास्ट दीपा करमाकर को बड़ा झटका लगा है।
यह भी पढ़ें
स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली जिमनास्ट
त्रिपुरा की दीपा कर्माकर भारत की शीर्ष जिम्नास्ट में से एक हैं। वह 2016 रियो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही थीं। दीपा चौथे स्थान पर पहुंचने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनीं। इसके बाद, 2018 में, वह तुर्की के मेर्सिन में एफआईजी आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स वर्ल्ड चैलेंज कप वॉल्ट इवेंट में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली जिमनास्ट बनीं। दीपा करमाकर को ‘गोल्डन गर्ल’ के नाम से भी जाना जाता है।
The ITA (International Testing Agency) sanctions Indian gymnast Dipa Karmakar with a 21-month period of ineligibility after testing positive for prohibited substance higenamine: ITA
(file pic) pic.twitter.com/HE6UcETF1g
— ANI (@ANI) February 4, 2023
जानें क्या है हिजेनामाइन ?
यूनाइटेड स्टेट्स एंटी-डोपिंग एजेंसी (USADA) के अनुसार, हाइजेनामाइन में मिश्रित एड्रीनर्जिक रिसेप्टर गतिविधि है, जिसका अर्थ है कि यह एक सामान्य उत्तेजक के रूप में कार्य कर सकता है। 2017 में इसे वाडा की प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में शामिल किया गया। Higenamine एक दमा-विरोधी के रूप में कार्य कर सकता है। यह कार्डियोटोनिक भी हो सकता है, जिसका अर्थ है कि यह कार्डियक आउटपुट बढ़ाने के लिए हृदय गति को मजबूत करता है।