हत्या की फर्जी सूचना देने वाले दो को भेजा जेल
– एसडीएम सदर की कार्रवाई से थाना क्षेत्र में मचा हड़कंप
ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)–डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE
मिर्जापुर/चिल्ह।एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने थाना चिल्ह के ग्राम पुरजागीर में 3 व्यक्तियों की हत्या की फर्जी सूचना देने वाले ग्राम चकसारी निवासी अजय यादव (30) और राहुल कुमार गुप्ता (22) को जेल भेज दिया है।एसएचओ चिल्ह ने बताया कि इन दोनों व्यक्तियों ने 112 पीआरवी को फर्जी सूचना देकर क्षेत्र में दहशत और अशांति फैलाई। एसडीएम सदर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों को जेल भेज दिया और कहा कि अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।



