राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक सोनभद्र के जिला अध्यक्ष हरदेवनारायण तिवारी की अध्यक्षता में हुई संपन्न
सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)–डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE
ओबरा/सोनभद्र।देश की आजादी के बाद से आज तक अति पिछड़ा आदिवासी क्षेत्र ग्राम पंचायत बेलहत्थी ब्लॉक म्योरपुर के ग्राम पंचायत भवन में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक सोनभद्र के जिला अध्यक्ष हरदेवनारायण तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसका संचालन इंटक के महासचिव शमीम अख्तर खान ने किया । बैठक में मुख्य रूप से बेलहत्थी के आठ टोला के आदिवासियों के 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पर मतदान केंद्र होने से तमाम वृद्ध एवं छोटे बच्चों वाली माताएं अपने मताधिकार से वंचित हो रही है तथा लंबे अर्से से जोगी डीह रेलवे स्टेशन पर आर ओ बी रोड ओवर ब्रिज बनाए जाने हेतु रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ सड़क बनाए जाने एवं भारत सरकार द्वारा मनरेगा के नाम को समाप्त कर वी बी राम जी करके ग्राम पंचायत के अधिकार को समाप्त कर दिए जाने पर गंभीरता पूर्वक विचार किया गया । इन समस्याओं को लेकर 23 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन एवं विज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए इंटक के जिला अध्यक्ष हरदेवनारायण तिवारी ने कहा कि जोगीडीह स्टेशन पर रोड ओवर ब्रिज न बनपाने के कारण स्टेशन के दोनों तरफ के आदिवासियों के पढ़ने वाले बच्चों को रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी के डिब्बे के नीचे अथवा रेलवे लाइन को क्रॉस कर आना जाना पड़ रहा है जो हमेशा खतरा की स्थिति बनी रहती है।

संगठन रेलवे विभाग से मांग एवं कई बार आंदोलन के फल स्वरूप वर्ष 2023 एवं 24 में पूर्व मध्य रेलवे धनबाद द्वारा जांच करने के बाद कहा गया कि दोनों तरफ सड़क न होने से रेलवे सड़क ब्रिज बनाया जाना संभव नहीं है। सड़क बनाए जाने हेतु जिलाधिकारी महोदय को कई पत्र दिया गया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई न किए जाने से आदिवासियों में व्यापक आक्रोश व्याप्त है। जिला अधिकारी महोदय से अपील है,कि यथाशीघ्र जोगी डीह रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ पक्की सड़क का निर्माण कराया जाय अन्यथा तेज आंदोलन करने के लिए आदिवासी मजबूर होंगे । तिवारी ने कहा कि ग्राम पंचायत बेलहत्थी के टोला जोगी डीह, टेढिअवा,सजहवा, लालीमाटी,बेलगुड़ी,झरिहवा,रजनी, बड़वान के मतदाताओं को 15 से 20 किलोमीटर दूर कोड़रा और निहाई पाथर बूथ पर जाकर मतदान करना पड़ता है। बहुत दूरी होने के कारण तमाम वृद्धि एवं छोटे बच्चों वाली मांताए अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाती ।इन टोलों के मतदाताओं के लिए जोगी डीह प्राइमरी स्कूल पर होना चाहिए जिससे यह आदिवासी अपने मत का प्रयोग कर सके।इंटक के जिला उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष श्री बृजेश तिवारी ने भारत सरकार द्वारा मनरेगा कानून को बदलकर बीवी राम जी करके ग्राम पंचायत के अधिकार को समाप्त कर दिया सारी योजनाएं दिल्ली से बनकर आएंगी तभी काम होगा। पहले 10 परसेंट राज्य सरकार एवं 90% केंद्र सरकार मनरेगा के कार्य हेतु पेमेंट दिया करती थी अब 40 परसेंट राज्य सरकार 60% केंद्र सरकार मनरेगा के मजदूरों का भुगतान करेंगी,स्थिति तो यहां तक पहुंच चुकी है कि आज 6 महीने से मनरेगा के मजदूरों के मजदूरी का भुगतान नहीं हो पा रहा है। वर्ष में 2 महीने मनरेगा मजदूरों को कोई कार्य नहीं दिया जाएगा इसलिए भारत सरकार से मांग किया है कि मनरेगा कानून को यथावत रखा जाए।अन्यथा इसका पूरे देश भर में बड़े पैमाने पर मजदूर आंदोलन होगा। जिसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी। बैठक में मुख्य रूप से मजदूर नेता कामरेड लालचंद ,शिव प्रसाद खरवार, रामसुंदर खरवार, धर्मराज सिंह खरवार, रोहित कुमार भास्कर,अमरेश कुमार भास्कर, कांति देवी,माधव सिंह खरवार, राजाराम ,राम प्रसाद, बृजमोहन, छोटई,गुजाहिर चेरो ,भान सिंह आदि ने अपना विचार व्यक्त किया।


