जिला फुटबाल संघ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
– बालक एवं बालिका वर्ग की जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का उद्घाटन 20 मार्च 2026 को किया जाएगा
– जनजातीय महिला खिलाड़ियों की टीम को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने हेतु राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोलकाता: सचिव मुजफ्फर अली
सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)–डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE
सोनभद्र/ओबरा।14 फरवरी 2026। वार्ड संख्या 18 स्थित बाबा धुलाई भगत हाउस में जिला फुटबाल संघ सोनभद्र की एक महत्वपूर्ण बैठक संघ के अध्यक्ष श्री दलवीर सिंह समर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी प्रतियोगिताओं एवं प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ की वर्तमान नियमावली, जो 11 मई 2026 तक वैध है, का नियमानुसार समय रहते नवीनीकरण कराया जाएगा। इसके लिए संघ के सचिव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके साथ ही संघ की 15 सदस्यीय जनजातीय महिला खिलाड़ियों की टीम को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने हेतु राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोलकाता भेजे जाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।संघ के विस्तार और मजबूती के उद्देश्य से सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया। पूरे जनपद में अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। इस कार्य के लिए श्री श्याम जी पाठक को सदस्यता प्रभारी नियुक्त किया गया। नियमावली के अनुसार आजीवन सदस्यता शुल्क ₹1000 तथा साधारण सदस्यता शुल्क ₹100 वार्षिक निर्धारित है।संघ का खाता पूर्व से HDFC Bank में संचालित है, किंतु पूर्व सचिव स्वर्गीय नूर अहमद खान के निधन के कारण संचालन में बाधा आ रही थी।


बैठक में निर्णय लिया गया कि अब खाते का संचालन संघ के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष संयुक्त रूप से करेंगे।कुछ पदाधिकारियों द्वारा संघ विरोधी गतिविधियों की अपुष्ट सूचना पर भी चर्चा की गई। मामले की जांच कर 20 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु वर्तमान सचिव श्री मुजफ्फर अली को जिम्मेदारी सौंपी गई।बैठक में सर्वसम्मति से यह भी तय किया गया कि बालक एवं बालिका वर्ग की जिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 का उद्घाटन 20 मार्च 2026 को किया जाएगा। इसकी तैयारियों की जिम्मेदारी श्री सुजीत कुमार को दी गई है।बैठक में अध्यक्ष श्री दलवीर सिंह समर के अलावा मुजफ्फर अली, अरविंद कुमार यादव, अरुण सिंह,अहमद अली,अनिल कुमार सिंह, सुधीर,पवन गुप्ता, कुंदन, अभिषेक पासवान (मोनू) सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


