भव्य आयोजन: ग्राम धूमा में चल रहा सात दिवसीय संगीतमय रुद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा

0

भव्य आयोजन: ग्राम धूमा में चल रहा सात दिवसीय संगीतमय रुद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा

विंढमगंज, सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के दुद्धी-विंढमगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धूमा में स्थित पंचेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय रुद्र महायज्ञ एवं श्रीराम कथा भव्य रूप से चल रहा है। यह धार्मिक आयोजन 9 फरवरी से प्रारंभ हुआ है और आज इसे 5 दिन पूर्ण हो चुके हैं, जबकि शेष 3 दिन का कार्यक्रम अभी बाकी है। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और भक्ति का वातावरण बना हुआ है।

इस पावन अवसर पर श्रीराम कथा का वाचन पूज्य श्री दिलीप कृष्ण महाराज (केन्द्र श्रीधाम वृंदावन) द्वारा किया जा रहा है। उनकी ओजस्वी वाणी, मधुर संगीत और भावपूर्ण कथा शैली से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु भावविभोर हो रहे हैं। भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, त्याग और भक्ति से जुड़े प्रसंगों का संगीतमय वर्णन सुनकर श्रोता धर्म और संस्कार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त कर रहे हैं। कथा के दौरान भजन-कीर्तन एवं धार्मिक प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

कार्यक्रम के अंतर्गत विधिवत यज्ञ, पूजन एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न कराए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं और यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर पुण्यलाभ प्राप्त कर रहे हैं। आयोजन स्थल पर व्यवस्था, सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।

मुख्य आयोजक श्री श्रवण सिंह गोड जी

इस भव्य आयोजन के मुख्य आयोजक श्री श्रवण सिंह गोड़ हैं, जो विधानसभा दुद्धी (403) से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी रह चुके हैं। इस आयोजन को सफल बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनके नेतृत्व में ग्रामवासियों, युवक समिति, महिला समिति एवं समस्त क्षेत्रवासियों का सराहनीय सहयोग मिल रहा है।

आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि शेष 3 दिनों के कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन धार्मिक आयोजन में सहभागिता करें। कार्यक्रम का समापन 16 फरवरी 2026 को प्रातः हवन, पूजन एवं विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और भाईचारे का भी संदेश दे रहा है।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here