धूमा ग्राम पंचायत में पंचमेश्वर महादेव मंदिर पर रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा के साथ गूंजे मंत्रोच्चार।

0

धूमा ग्राम पंचायत में पंचमेश्वर महादेव मंदिर पर रुद्र महायज्ञ की शुरुआत, कलश यात्रा से भक्तिमय हुआ वातावरण

विण्ढमगंज, सोनभद्र।
धूमा ग्राम पंचायत स्थित पंचायत भवन परिसर में विराजमान पंचमेश्वर महादेव मंदिर पर रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ रविवार 9 फरवरी 2026 को पूरे श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सुबह लगभग 10 बजे मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने सहभागिता निभाई।
कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भक्ति गीतों और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ चल रही थीं, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत नजर आया। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची।
यह धार्मिक अनुष्ठान दुद्धी विधानसभा क्षेत्र 403 से भावी प्रत्याशी एवं भाजपा नेता श्री श्रवण सिंह गोड़ के संरक्षण में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में ग्राम प्रधान राम प्रसाद यादव सहित ग्राम पंचायत के सभी लोग तन-मन-धन से सहयोग कर रहे हैं। आयोजन समिति का कहना है कि महायज्ञ का उद्देश्य गांव में धार्मिक आस्था को प्रबल करना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के तहत 9 फरवरी से 15 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन श्रीराम कथा एवं प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। श्रीराम कथा का रसपान प्रख्यात कथावाचक श्री दिलीप कृष्ण भारद्वाज महरार जी द्वारा कराया जाएगा। कथा श्रवण के लिए दूर-दराज के गांवों से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
आयोजन का समापन 16 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर किया जाएगा, जिसमें शिवरात्रि मेला तथा विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।
पूरे आयोजन को लेकर धूमा गांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का मानना है कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।

 

 

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here