क्रेशर व्यवसायी की नृशंस हत्या

0
Oplus_131072

क्रेशर व्यवसायी की नृशंस हत्या

सोनभद्र ब्यूरो चीफ दिनेश उपाध्याय-(ओबरा/सोनभद्र/उत्तर प्रदेश)डिजिटल भारत न्यूज टुडे नेटवर्क 24×7 LIVE
सोनभद्र/ओबरा।के ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बग्घानाला के पास स्थित क्रेशर प्लांट पर क्रेशर व्यवसायी की नृशंस हत्या की घटना ने खनन एवं औद्योगिक क्षेत्र में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। यह क्षेत्र न केवल राजस्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सैकड़ों लोगों की आजीविका भी इसी पर निर्भर है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरधर स्टोन के स्वामी माधव हरि उपाध्याय के भाई विष्णु हरि उपाध्याय (उम्र लगभग 76 वर्ष) की हत्या 7 तारीख की मध्य रात्रि लगभग 12:00 से 1:00 बजे के बीच किए जाने की आशंका जताई जा रही है। तड़के करीब 3:00 से 3:30 बजे गिट्टी लोडिंग के लिए पहुंचे कर्मियों ने जब उन्हें मृत अवस्था में देखा, तब स्थानीय थाने को सूचना दी गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए अभिषेक वर्मा, पुलिस अधीक्षक, स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि जनपद सोनभद्र में वर्तमान समय में पुलिसिंग बेहतर प्रणाली के तहत कार्य कर रही है और अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए हैं। आरोपियों द्वारा सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त किया गया,वहीं ऑफिस में लगे कैमरे और डिस्प्ले को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया गया। हालांकि मौके पर डीवीआर सुरक्षित अवस्था में मिला, जिसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है।सबसे महत्वपूर्ण और चौंकाने वाला पहलू यह है कि मृतक के पास मौजूद नकद धनराशि सुरक्षित अवस्था में मिली, जिससे यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि यह वारदात केवल लूट की नीयत से नहीं की गई।इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए मामले की जांच एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) को सौंपी गई है। एसओजी की टीम हर एक बिंदु पर तकनीकी और क्रमबद्ध तरीके से जांच कर रही है,चाहे वह घटनास्थल की स्थिति हो, साक्ष्य, संभावित आवाजाही मार्ग या फिर इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड।क्रेशर बेल्ट में पहले से ही चोरी की घटनाएं क्रेशर व्यवसायियों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई हैं।

Oplus_131072

मदर पार्ट्स और लोहे से संबंधित सामग्री की चोरी को लेकर लगातार शिकायतें की जाती रही हैं। ऐसे में इस रहस्यमयी हत्या की घटना ने व्यवसायियों में भय और असुरक्षा की भावना को और गहरा कर दिया है।फिलहाल पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद क्रेशर एवं खनन क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर समीक्षा की जा रही है।जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में पुलिस की कार्रवाई जारी है और इस गंभीर अपराध के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किए जाने की अपेक्षा की जा रही है।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here