0

पंचायत भवन सलैयाडीह में विशाल नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 203 मरीजों की हुई जांच

विंढमगंज (सोनभद्र)।
श्री सतगुरु सेवा संघ ट्रस्ट, जानकी कुंड, चित्रकूट (सतना, मध्य प्रदेश) के तत्वावधान में पंचायत भवन सलैयाडीह, विंढमगंज, जनपद सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) में विशाल नेत्र परीक्षण एवं प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस क्रम में आज दिनांक 5 फरवरी 2026 को क्षेत्र के ग्रामीणों की भारी भागीदारी देखने को मिली, जिसमें कुल 203 मरीजों की आंखों की जांच की गई।

शिविर में उपस्थित नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पुष्पेंद्र कुमार पांडे के नेतृत्व में मरीजों की जांच की गई। जांच के दौरान 103 मरीजों में गंभीर नेत्र रोग पाए जाने पर उन्हें आगे के बेहतर इलाज के लिए चित्रकूट रेफर किया गया, जहां श्री सतगुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा उनके उपचार की व्यवस्था की जाएगी। वहीं 52 जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क चश्मा वितरित किया गया, जिससे गरीब एवं असहाय मरीजों को काफी राहत मिली। अन्य मरीजों को आंखों की देखभाल से संबंधित आवश्यक परामर्श भी दिया गया।

डॉक्टर पुष्पेंद्र कुमार पांडे ने शिविर के दौरान लोगों को आंखों की नियमित जांच, साफ-सफाई और समय पर इलाज के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि समय पर जांच से आंखों से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
इस नेत्र शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा। शिविर में मरीजों के लिए जांच की समुचित व्यवस्था की गई थी, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विंढमगंज के गायत्री परिवार के सदस्यों की अहम भूमिका रही। आयोजन को सफल बनाने में श्री रामदास कुशवाह, हुलाश राम यादव, अभिषेक प्रताप सिंह उर्फ किंशु सिंह (प्रधान प्रतिनिधि, सलैयाडीह) का विशेष योगदान रहा। ग्रामीणों ने इस पुनीत कार्य के लिए सभी आयोजकों एवं श्री सतगुरु सेवा संघ ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here