विंढमगंज के हरनाकछार गांव में मलेश्वर मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन

0

विंढमगंज के हरनाकछार गांव में मलेश्वर मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन

विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हरनाकछार में स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध मलेश्वर मंदिर के प्रांगण में आज दिनांक 14 जनवरी 2026 को भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का सफल आयोजन बजरंग क्लब सोसायटी हरनाकछार के तत्वावधान में किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

मकर संक्रांति के पावन अवसर पर आयोजित इस मेले में श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में दूर-दराज के गांवों से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक उपस्थित रहे। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना की गई, वहीं पूरे दिन मेले का वातावरण उल्लासपूर्ण बना रहा।

मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें लोकगीत, लोकनृत्य एवं अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां शामिल रहीं। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और लोग देर शाम तक कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे।

इसके साथ ही मेले में बच्चों के लिए झूले, खेल-तमाशे तथा खाने-पीने की दुकानों की भी समुचित व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए आयोजन समिति के सदस्य पूरे समय सक्रिय रहे।

बजरंग क्लब सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को जीवंत रखना तथा आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना है। ग्रामीणों ने भी इस सफल आयोजन के लिए समिति की सराहना की और भविष्य में ऐसे आयोजनों को और भव्य रूप देने की उम्मीद जताया,

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here