स्वर्गीय भगवान दास जायसवाल की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों में कंबल व तिल-लाई का वितरण

0

विंढमगंज/सोनभद्र स्वर्गीय भगवान दास जायसवाल की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र अशोक जायसवाल द्वारा सेवा भाव के साथ गरीबों एवं असहाय लोगों के बीच कंबल एवं तिल-लाई का वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाना रहा।इस अवसर पर अशोक जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र के लगभग 150 जरूरतमंद लोगों को कंबल प्रदान किए गए। वितरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय भगवान दास जायसवाल के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की।अशोक जायसवाल ने कहा कि गरीबों और असहायों की सेवा ही उनके पिता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने आगे भी समाजसेवा के कार्य निरंतर जारी रखने की बात कही।कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here