म्योरपुर में महिला को ट्रक ने कुचलाः साप्ताहिक बाजार में खरीदारी के दौरान गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

0

म्योरपुर में महिला को ट्रक ने कुचलाः साप्ताहिक बाजार में खरीदारी के दौरान गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर

म्योरपुर कस्बे में शनिवार दोपहर साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आई एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया। बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर म्योरपुर थाने के समीप हुई इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, म्योरपुर थाना क्षेत्र के डढ़ियारा गांव निवासी 36 वर्षीय इंद्रावती पत्नी छोटेलाल अपने छोटे बेटे के साथ बाजार पहुंची थीं। म्योरपुर थाने के पास रेणुकूट की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उन्हे कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गयी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमल नयन दूबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भिजवाया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. पी.एन. सिंह ने प्राथमिक उपचार किया। महिला की हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में शामिल ट्रक और उसके चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here