विंढमगंज में 12 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन कार्यक्रम

0

विंढमगंज नगर में आगामी 12 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा पथ संचलन का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियाँ लगातार चल रही हैं और नगर के लोगों में इसे लेकर उत्साह देखा जा रहा है।

कार्यक्रम की रूपरेखा बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर बैठक की गई, जिसमें प्रमुख रूप से शाखा संचालक महेंद्र गुप्ता, विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड मंत्री उपेंद्र जी, तथा प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव उपस्थित रहे। बैठक में तय किया गया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर नगर के सभी लोग, चाहे किसी भी दल या संगठन से जुड़े हों, वे एक साथ मिलकर शामिल होंगे।

इस बैठक में दुद्धी से आए मनोज जी और वशिष्ठ जी ने भी विशेष रूप से भाग लिया। उन्होंने पथ संचलन की सफलता के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज में संगठन, अनुशासन और एकता का संदेश देते हैं।

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने नगरवासियों और क्षेत्र के सभी लोगों से आग्रह किया कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। उनका कहना था कि जब समाज एकजुट होकर किसी उद्देश्य के लिए आगे बढ़ता है, तो उसका प्रभाव पूरे क्षेत्र पर सकारात्मक रूप से पड़ता है।

पथ संचलन को लेकर विंढमगंज नगर में उत्साह का माहौल बन गया है। आयोजन समिति ने भरोसा जताया है कि सभी वर्गों के सहयोग से यह कार्यक्रम यादगार बनेगा

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here