कोन पुलिस की सख्ती: गांजा वांछित अभियुक्त माल सहित गिरफ्तार |
कोन/सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी ओबरा के मार्गदर्शन में थाना कोन पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग एवं वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम ने खरौधी बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। वह अपने हाथ में प्लास्टिक का झोला लिये हुए पैदल आ रहा था। तलाशी लेने पर झोले से 900 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। आरोपी को माल सहित गिरफ्तार कर थाना कोन में मु०अ०सं० 190/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: कमलेश अगरिया पुत्र शिवनाथ अगरिया
निवासी: करईल, थाना कोन, जनपद सोनभद्र
अपराधिक इतिहास
1. मु०अ०सं० 11/23 धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना कोन
2. मु०अ०सं० 154/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना दुद्धी
3. मु०अ०सं० 10/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना कोन
4. मु०अ०सं० 190/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना कोन
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह
2. उ०नि० रामगोविन्द यादव
3. हे०का० कृष्ण कुमार यादव
4. का० रामभुवन कुशवाहा (सभी थाना कोन, जनपद सोनभद्र)


