बीए छठा सेमेस्टर हिन्दी रिसर्च प्रोजेक्ट परीक्षा की तिथि बदली गई |

0

बीए छठा सेमेस्टर हिन्दी रिसर्च प्रोजेक्ट परीक्षा की तिथि बदली गई |

दुद्धी (सोनभद्र): भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी से बीए छठा सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जिन छात्र-छात्राओं का रिसर्च प्रोजेक्ट विषय हिन्दी है, उनके लिए परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह परीक्षा 23 जुलाई 2025 को आयोजित होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया है। अब यह परीक्षा 26 जुलाई 2025 को प्रातः 10 बजे आयोजित की जाएगी।

सभी परीक्षार्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित तिथि व समय पर हिन्दी विभाग में अपनी रिसर्च प्रोजेक्ट फाइल के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

यह सूचना महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामसेवक यादव द्वारा जारी की गई है।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here