दिल्ली में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुद्धी में मनाया जश्न,बाटी मिठाई |
दुद्धी, सोनभद्र।देश की राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा के स्पष्ट बहुमत हासिल करने पर शनिवार को पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओ ने दुद्धी में जमकर जश्न मनाया। तहसील तिराहे पर करीब 4 बजे पटाखे फोड़कर एवं मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया इसके बाद ढोल-नगाड़ो के साथ संकट मोचन मंदिर के सामने बड़े उद्घोष के साथ ख़ुशी जाहिर की गई। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 48 सीट जीती और आम आदमी पार्टी (AAP)कुल 22 सीटें। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।
बता दें कि भाजपा ने 1993 में 53 सीटें यानी दो तिहाई बहुमत हासिल किया था। 5 साल की सरकार में मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज सीएम बनाए गए थे। विधानसभा 2025 की चुनाव में AAP के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई हैं। सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं। हार के बाद केजरीवाल बोले- हमें हार स्वीकार है। भाजपा को जीत की बधाई देता हूं। दुद्धी में जीत के बाद जश्न के मौके पर जिला प्रतिनिधि मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि,सूरजदेव,विपिन बिहारी,प्रेमनारायण, सुमित सोनी,संदीप कुमार,मनीष जायसवाल,गोरखनाथ,बब्लू केशरी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।