समाजवादी पार्टी का केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी छोटेलाल खरवार ने फीता काटकर किया उद्घाटन

0

समाजवादी पार्टी का केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी छोटेलाल खरवार ने फीता काटकर किया उद्घाटन

दुद्धी सोनभद्र। आज शनिवार को समाजवादी पार्टी का केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन गोंडवाना भवन में समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी छोटे लाल खरवार में कार्यालय को उद्घाटन फीता काटकर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इंडिया गठबंधन और आम जनता के सहयोग से पार्टी के दोनों प्रत्याशी अपना जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याएं अपने संसदीय कार्यकाल में बखूबी जानते हैं और क्षेत्र का इन्होंने कई तरह का विकास कार्य भी किया है। कहा कि क्षेत्र में विकास की रोजगार की अवसर खोले जाएंगे और हर गरीब आदिवासी कमजोर लोगों को बेरोजगार लोगों के हाथों को काम दिलाया जाएगा।

उन्होंने कई गांव का जनसंपर्क अभियान भी चलाया और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी और अपने पक्ष में मतदान किए जाने की लोगों से अपील किया है। पूर्व राज्य मंत्री विजय सिंह गौड़ ने कहा कि क्षेत्र में विकास की धारा बहेगा लोगों के हाथों को कम दिया जाएगा भ्रष्ट लोगों को उखाड़ फेंका जाएगा। उन्होंने कहा कि आज क्षेत्र की जनता बेरोजगारी महंगाई बेकारी जैसे समस्याओं से जूझ रहे हैं क्षेत्र के बालू मोरम महंगा होने से क्षेत्र के गरीब नागरिकों ग्रामीणों का मकान आदि नहीं बन पा रहे हैं यह सारे व्यवसाय पर भाजपा के लोगों का कब्जा है। क्षेत्र के बालू को अफीम बना दिया गया और इसे ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है ऐसी दशा में गरीब आदिवासियों को बालू कहां से मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार है भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार के बिना कोई काम नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र की जनता मौका दिया तो समस्याओं का समाधान त्वरित समय पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बलात्कारी को टिकट देकर विधायक बना दिया बाद में मुकदमे के फैसले के द्वारा न्यायालय ने 25 साल की सजा देकर बलात्कारी विधायक को जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में क्षेत्र का कोई विकास नहीं हुआ। तहसील मुख्यालय पर कई ऑफिस है ब्रिटिश हुकूमत से चल रहे थे उसे भी इस सरकार ने हटाकर लोगों को बेरोजगार बना दिया जीने खाने का रास्ता बंद कर दिया। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अच्छे प्रतिनिधियों को चुनने के लिए अपना मत देने की अपील किया है ताकि क्षेत्र का विकास और भला हो सके। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव संजय यादव अवध नारायण यादव गौस मोहम्मद खान प्रभु सिंह कुशवाहा वेद प्रकाश अग्रहरि सपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कौशल्या देवी आशा रावत सरोज देवी सोना बेगम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here