Last Updated:
अक्षय कुमार की कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है और इस दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वैसे भी अक्षय की कॉमिक टाइमिंग का कोई मुकाबला नहीं है. उन्होंने अब तक बड़े पर्दे पर कई यादगार कॉमिक किरदार निभाए हैं. उनकी कॉमेडी फिल्में देखकर ऑडियंस लोटपोट हो जाती है. आज हम आपको उनकी बेस्ट फिल्मों के नाम बताते हैं, जिन्होंने उन्हें कॉमेडी का असली सरताज बनाया है.
नई दिल्ली. सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. इस फिल्म में वह एक बार फिर अपने पुरानी कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. वैसे बॉलीवुड में अक्षय कुमार को कॉमेडी का किंग यूं ही नहीं कहा जाता. ‘हेरा फेरी’ के राजू से लेकर ‘भूल भुलैया’ के डॉक्टर आदित्य तक, उन्होंने पर्दे पर कई ऐसे आइकॉनिक किरदार निभाए हैं, जो आज भी लोगों के पसंदीदा हैं. उनके कुछ ऐसे ही गुदगुदाने वाले किरदारों पर आज नजर डालते हैं.

वेलकम: शरीफ लड़के राजीव के किरदार में अक्षय कुमार ने कमाल का काम किया था, जो डॉन भाइयों के चंगुल से बचकर अपनी लव लाइफ सेट करने की जुगत में लगा रहता है. इस फिल्म में अक्षय का शांत और बेचारा सा दिखने वाला किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया. अंडरवर्ल्ड के अतरंगी ड्रामे पर उनके बेबसी और हैरानी भरे रिएक्शंस ने फिल्म के कुछ सबसे मजेदार और गुदगुदाने वाले सीन्स दिए. (फोटो साभार: IMDb)

गरम मसाला: प्रियदर्शन की इस फिल्म में अक्षय कुमार ने फोटोग्राफर मैक का रोल निभाया था, जो एक साथ तीन-तीन गर्लफ्रेंड को घुमाता है. इस रोल के लिए अक्षय को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था. फिल्म में जब उनकी पोल खुलने लगती है, तो खुद को बचाने के लिए नए-नए बहाने बनाना और जॉन अब्राहम के साथ मिलकर रायता फैलाना बेहद मजेदार था. अक्षय की गजब की एनर्जी ने इस कन्फ्यूजन से भरी कॉमेडी फिल्म को सुपरहिट बना दिया. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

हेरा फेरी: इस कल्ट फिल्म राजू के किरदार में अक्षय कुमार ने कमाल कर दिया था. इसमें परेश रावल और सुनील शेट्टी के साथ उनकी नोकझोंक और जुगलबंदी जबरदस्त थी. रातोंरात अमीर बनने की टेढ़ी-मेढ़ी प्लानिंग और परफेक्ट कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों को लोटपोट कर दिया. इसी रोल ने अक्षय को कॉमेडी का असली सुपरस्टार बनाया. (फोटो साभार: IMDb)

मुझसे शादी करोगी: इस फिल्म में अक्षय कुमार ने खुराफाती सनी का किरदार निभाया था, जो जानबूझकर अपने ही दोस्त की लव लाइफ बर्बाद करने पर तुला रहता है. इस किरदार में भी अक्षय पूरी महफिल लूट ले गए थे. उनकी वो शरारत भरी मुस्कान, चालबाजियां और कमाल की कॉमेडी देखने लायक है. अक्षय कुमार ने अपनी शानदार एक्टिंग से अपने किरदार को मजेदार बना दिया. (फोटो साभार: IMDb)

भूल भुलैया: इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में इंटरवल के बाद एंट्री लेकर अक्षय ने पूरी कहानी का माहौल ही बदल दिया था. सनकी साइकैट्रिस्ट डॉ. आदित्य श्रीवास्तव के रोल में वह पूरी तरह छा गए. उन्होंने अपनी शरारती हरकतों और अतरंगी अंदाज के बीच एक बेहद तेजतर्रार डॉक्टर के किरदार को बखूबी जिया. फिल्म के डरावने माहौल के बीच उनके गजब के ह्यूमर और कॉमिक टाइमिंग ने हॉरर और कॉमेडी का परफेक्ट बैलेंस बनाया. (फोटो साभार: IMDb)

भागम भाग: प्रियदर्शन की इस फिल्म में अक्षय कुमार थिएटर आर्टिस्ट बंटी के रोल में थे, जो अनजाने में एक मर्डर केस में फंस जाता है. इस किरदार को अक्षय ने अपनी शानदार एक्टिंग से जीवंत कर दिया. गोविंदा के साथ उनकी जुगलबंदी और सिचुएशनल कॉमेडी लाजवाब थी. उनके वन-लाइनर्स और कमाल के कॉमिक अंदाज ने इस थ्रिलर-कॉमेडी फिल्म को हमेशा के लिए यादगार बना दिया. (फोटो साभार: IMDb)

सिंह इज किंग: यह मूवी लापरवाह पंजाबी लड़के की कहानी है. वह अनजाने में अंडरवर्ल्ड का किंग बन जाता है. हैप्पी सिंह के रोल में अक्षय कुमार की एनर्जी देखने लायक थी. उन्होंने एक सीधे गांव वाले के भोलेपन और उसकी वजह से पैदा होने वाली अजीबोगरीब सिचुएशंस को पर्दे पर इतने मजेदार तरीके से उतारा कि दर्शक हंसते-हंसते लोटपोट हो गए. उनकी गजब की कॉमिक टाइमिंग ने इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बना दिया. (फोटो साभार: IMDb)












