—Advertisement—

Donald Trump- Meloni Controversy: NATO समिट से पहले ट्रंप को आई मेलोनी की याद पुरानी फोटो शेयर कर लिखा कुछ ऐसा हुआ हंगामा

Author Picture
Published On: July 6, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

Trump Shares Meloni Picture: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इटली की पीएम मेलोनी के साथ अपने पुराने विवाद को हवा दे दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से उनकी एक फोटो के साथ पोस्ट की है, जिसका कैप्शन विवाद की वजह बन गया है. नाटो में दोनों नेताओं की फिर मुलाकात हो सकती है, उससे पहले ये पोस्ट चौंकाने वाली है.

Zoom

मेलोनी-ट्रंप में फिर विवाद.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी को लेकर फिर एक बार ऐसी टिप्पणी की है कि दोनों के बीच विवाद भड़क गया है. दरअसल ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर G7 समिट की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके सामने इटैलियन पीएम जॉर्जिया मेलोनी मौजूद हैं. इसके साथ जो कैप्शन उन्होंने लिखा है, वो मानो मेलोनी का मजाक उड़ाने जैसा है. इस पर लिखा हुआ है – ‘Restraining Order Needed’ यानि रोकथाम के आदेश की जरूरत. अब ये तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है कि आखिर ट्रंप इसके जरिये क्या कहना चाहते हैं.

डोनाल्ड ट्रंप ने यह नहीं बताया कि वे मेलोनी के खिलाफ रोकथाम के आदेश की बात कर रहे हैं, लेकिन कई लोगों ने यही समझा. कुछ लोगों का कहना है कि ट्रंप मेलोनी का मजाक उड़ा रहे हैं.

Related News
Home
Facebook
Telegram
X