—Advertisement—

ये मेरा आखिरी विश्व कप है… नेमार के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी लेंगे रिटायरमेंट, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ऐलान

Author Picture
Published On: July 6, 2026

—Advertisement—

Last Updated:

ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर नेमार के संन्यास के बाद अब क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी रिटायरमेंट की तैयारी कर रहे हैं. पुर्तगाल के रोनाल्डो ने स्पेन के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल पहले हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस ने फिर दोहराया कि ये उनके करियर का आखिरी विश्व कप है. हालांकि, रोनाल्डो मौजूदा विश्व कप का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं.

Zoom

विश्व कप के बाद रोनाल्डो लेंगे रिटायरमेंट

नई दिल्ली: पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि यह उनके करियर का छठा और अंतिम फीफा विश्व कप होगा. रोनाल्डो प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बात कही. वह अपनी चिर-परिचित चुटीली शैली में पत्रकारों से रूबरू हुए लेकिन इस बातचीत के अंत में उनकी अर्जेंटीना के एक पत्रकार के साथ हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली. स्पेन के खिलाफ प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले की पूर्व संध्या पर इस 41 साल के खिलाड़ी ने एक बार फिर उस बात को दोहराया, जिसका संकेत वह पहले भी दे चुके हैं.

उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘ मेरे साथ सबसे बड़ी पूंजी लोगों का प्यार और उनसे जुड़ी यादें हैं. होटल में टीम स्टाफ और लैटिन अमेरिकी लोगों के साथ बिताए पल मेरी सबसे खूबसूरत स्मृतियों में शामिल हैं. कल उड़ान के दौरान अर्जेंटीना की एक एयर होस्टेस मिली. मैंने उसके मुझे देखने के अंदाज से ही पहचान लिया कि वह अर्जेंटीना की है. मैंने उससे कहा, ‘तुम जिस तरह मुझे देख रही हो, उससे समझ गया कि तुम अर्जेंटीना से हो. अगर कोई मुझे देखकर तुरंत नजरें फेर ले, तो मैं समझ जाता हूं कि उसे क्रिस्टियानो पसंद नहीं है.’’

बचे हुए मैचों का पूरा आनंद लेना चाहते हैं रोनाल्डो

मैनचेस्टर यूनाइटेड और रियाल मैड्रिड स्टार के इस पूर्व स्टार ने कहा, ‘‘मैं अपने आखिरी विश्व कप के हर पल का भरपूर आनंद लेना चाहता हूं. उम्मीद है कि कल मेरा अंतिम मैच नहीं होगा, ताकि आप लोग मेरी आलोचना कुछ और दिन तक करते रहें.’’ अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 146 गोल के साथ सर्वाधिक गोल करने वाले रोनाल्डो इससे पहले भी ऐसा संकेत दे चुके हैं.

उन्होंने इसके बाद गंभीर होते हुए कहा, ‘‘ मेरे जीवन में किसी चीज की कमी नहीं है. भगवान मेरे प्रति बेहद उदार रहे हैं. उन्होंने मुझे वह सब कुछ दिया, जिसकी मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी, खासकर राष्ट्रीय टीम के साथ. व्यक्तिगत जीवन में भी मुझे सब कुछ मिला. इसलिए अब मैं हर पल का आनंद लेना चाहता हूं. विश्व कप जीतने या न जीतने से मैं न बड़ा क्रिस्टियानो बन जाऊंगा और न छोटा.”

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

Related News
Home
Facebook
Telegram
X