—Advertisement—

गुलजार के लिखे खूबसूरत बोल, शाहरुख खान-रानी मुखर्जी की जादुई केमिस्ट्री, 2 दशक बाद भी दिलों में धड़कता है गाना

Author Picture
Published On: July 6, 2026

—Advertisement—

 

नई दिल्ली. साल 2005 में फिल्म ‘पहेली’ रिलीज हुई थी. इसका ‘कंगना रे’ एक बेहद खूबसूरत और सदाबहार रोमांटिक गाना है. राजस्थान की पृष्ठभूमि पर आधारित इस गाने को शाहरुख खान और रानी मुखर्जी पर फिल्माया गया है. फिल्म में शाहरुख खान ने भूत और एक सीधे-साधे व्यापारी का डबल रोल निभाया था. इस गाने को संगीत की दुनिया के दिग्गज एमएम कीरावनी ने कंपोज किया है. गाने के बोल मशहूर गीतकार गुलजार ने लिखे हैं, जिसमें उन्होंने राजस्थानी लोक शब्दों का बेहद खूबसूरती से इस्तेमाल किया है. सोनू निगम, श्रेया घोषाल, मधुश्री और बेला शेंडे की जादुई आवाजों ने इस गाने को और भी सुरीला बना दिया. शाहरुख-रानी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री की वजह से यह गाना आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Related News
Home
Facebook
Telegram
X