Last Updated:
एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की शादी का जश्न जोरों पर है. शादी से जुड़ी रस्म ‘चूड़ा सेरेमनी’ में लगभग पूरा कपूर परिवार इकट्ठा हुआ. ट्रेडिशनल पंजाबी रस्म में जब अंशुला ने परिवार के कुंवारों पर कलीरे झटके, तो उसका एक हिस्सा अर्जुन कपूर और शनाया कपूर पर जा गिरा. इसके बाद, सोशल मीडिया पर दोनों की जल्द शादी होने की अटकलें तेज हो गईं. अंशुला कपूल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करके पल को बेहद इमोशनल बताया.
नई दिल्ली: कपूर खानदान में इन दिनों खुशियों का माहौल है. अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ 6 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएंगी. उनकी शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं. कपूर परिवार ने मिलकर अंशुला की ‘चूड़ा सेरेमनी’ का जश्न मनाया. यह सेरेमनी पंजाबी शादियों की सबसे खास और इमोशनल रस्मों में से एक होती है. (फोटो साभार: Instagram@anshulakapoor)

कलीरे की रस्म में होने वाली दुल्हन अपने हाथों में बंधे चूड़े और कलीरों को घर के कुंवारे भाई-बहनों और दोस्तों के सिर पर झटकती है. ऐसा माना जाता है कि कलीरे का जो भी हिस्सा जिसके सिर पर गिरता है, उसकी शादी का नंबर अगला होता है.
(फोटो साभार: Instagram@anshulakapoor)

अंशुला ने अपनी इस रस्म की ढेरों तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें एक बहुत ही दिलचस्प वाकया देखने को मिला. जब अंशुला ने कलीरे झटके, तो वे अर्जुन कपूर और शनाया कपूर पर जा गिरे. सोशल मीडिया पर फैंस मजे ले रहे हैं कि क्या अब अर्जुन और शनाया की शादी की बारी है! (फोटो साभार: Instagram@anshulakapoor)
Add News18 as
Preferred Source on Google

तस्वीर में अर्जुन और शनाया दोनों ही कैमरे के सामने गिरे हुए कलीरे का टुकड़ा दिखाते हुए बहुत ही क्यूट अंदाज में मुस्कुरा रहे हैं. तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि अंशुला ने कलीरे गिराने की रस्म अपने परिवार और दोस्तों के सभी कुंवारे सदस्यों के साथ की. (फोटो साभार: Instagram@anshulakapoor)

जश्न में अर्जुन और शनाया के अलावा खुशी कपूर और इंटरनेट सेंसेशन ओरी भी मौजूद थे. सबने इस रस्म को खूब एन्जॉय किया. अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अंशुला ने एक बहुत ही प्यारा और इमोशनल नोट भी लिखा है.
(फोटो साभार: Instagram@anshulakapoor)

अंशुला ने लिखा, ‘चूड़ा, कलीरे और बड़ों का आशीर्वाद. सच कहूं तो यही वो पल था जब मुझे पहली बार महसूस हुआ कि मेरी शादी सच में हो रही है. इन कलीरों पर प्यार, खुशियां और बहुत सारे जादुई आशीर्वाद लिखे हैं, जो मेरे परिवार और दोस्तों ने मुझे दिए हैं.’
(फोटो साभार: Instagram@anshulakapoor)

अंशुला ने आगे बताया कि इस रस्म की सबसे अच्छी बात यह है कि जब आप कलीरा किसी पर गिराते हैं, तो आप वही प्यार और आशीर्वाद उस इंसान को पास ऑन कर रहे होते हैं. यह रस्म सिखाती है कि प्यार हमेशा बांटने के लिए होता है. (फोटो साभार: Instagram@anshulakapoor)

चूड़ा सेरेमनी से पहले अंशुला ने अपनी मेहंदी की रस्म की भी तस्वीरें शेयर की थीं. उसमें उन्होंने अपनी बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर का शुक्रिया अदा किया था. उन्होंने लिखा था कि इन दोनों ने मिलकर मेहंदी के फंक्शन को इतना परफेक्ट और खूबसूरत बना दिया कि उन्हें किसी बात की टेंशन नहीं लेनी पड़ी. (फोटो साभार: Instagram@anshulakapoor)












